CLOSE

Hapur Crime News इकरामुद्दीन हत्याकांड, पुलिस ने फरार हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News थाना कपूरपुर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में फरार हत्यारोपी को सिरोधन बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मृतक का आधार कार्ड बरामद किया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि थाना कपूरपुर क्षेत्र में पांच मार्च को एक शव मिला था। मृतक की जानकारी की गई तो पता चला कि वह जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला पीरखां निवासी इकरामुद्दीन है। जो ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। उसका ई-रिक्शा मौके पर बरामद नहीं हुआ था। शव को पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला की पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है। कपूरपुर पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच की गई।

पुलिस ने हत्याकांड कर कर दिया था पर्दाफाश (Hapur Crime News)

पुलिस ने 12 मार्च को हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपी आरोपी रिहान निवासी मोहल्ला पीरखां कस्बा व थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर, हाल निवासी खुशहाल पार्क थाना टोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद व गुलजार उर्फ राहुल निवासी रिढावली थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर, हाल निवासी सैम्पल हाउस पूजा कालोनी थाना टोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि ई-रिक्शा को किराए पर लेकर वह बैठे थे और आगे चलकर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर पानी में डूबाकर ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी थी। जबकि उनका एक साथी फरार है।

- Advertisement -

फरार आरोपी हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Hapur Crime News)

इकरामुद्दीन हत्याकांड में फरार चल रहे हत्यारोपी पूजा कालोनी जीवन गेट थाना ट्रानिका सिटी जनपद गाजियाबाद निवासी फुरकान को मुखबिर की सूचना पर सिरोधन बाईपास से गिरफ्तार कर लिया था।

Hapur crime news इकरामुद्दीन हत्याकांड, पुलिस ने फरार हत्यारोपी को किया गिरफ्तार Hapur crime news इकरामुद्दीन हत्याकांड, पुलिस ने फरार हत्यारोपी को किया गिरफ्तार Hapur crime news इकरामुद्दीन हत्याकांड, पुलिस ने फरार हत्यारोपी को किया गिरफ्तार Hapur crime news इकरामुद्दीन हत्याकांड, पुलिस ने फरार हत्यारोपी को किया गिरफ्तार Hapur crime news इकरामुद्दीन हत्याकांड, पुलिस ने फरार हत्यारोपी को किया गिरफ्तार Hapur crime news इकरामुद्दीन हत्याकांड, पुलिस ने फरार हत्यारोपी को किया गिरफ्तार Hapur crime news इकरामुद्दीन हत्याकांड, पुलिस ने फरार हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-