CLOSE

Hapur Crime News पिलखुवा पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News  (Hapur): Hapur Crime News जनपद की पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/निशानदेही पर 21 बने-अधबने अवैध तमन्चे व जिन्दा/खोखा कारतूस तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त अवैध शस्त्र को बनाकर डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करता था।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

सीओ पिलखुवा जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पिलखुवा पुलिस परतापुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मूर्ति देवी कालेज के सामने एक बंद मकान में एक व्यक्ति अवैध रूप से शस्त्र निर्माण का कार्य कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में बने और अधबने तमंचे बरामद किए हैं। गिरफ्तारी का स्थानः- मूर्ती देवी इन्टर कालेज के सामने बंद मकान से।

कौन है पकड़ा गया आरोपी (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दिनेश पुत्र राकेश निवासी न्यू आर्य नगर चण्डी मन्दिर के पीछे थाना थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ है।

- Advertisement -

यह किया बरामद (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 09 अवैध तमन्वे 315 बोर, 12 अधबने अवैध तमंचा 12 बोर, 03 जिन्दा कारतूस (02 कारतूस 12 बोर व एक कारतूस 315 बोर), 01 खोखा कारतूस 315 बोर, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण (02 हथौड़ी , 02 लोहा सडासी, एक प्लास, 02 रेती, 04 छैनी, 02 सुम्मी, 02 पेचकस, एक आरी लोहा मय ब्लेड, एक ठिया (लोहा), एक धौकनी (भट्टी सुलगाने वाला पंखा), एक पाइप रिच, एक हाथ से घुमाने वाला वर्मा, एक इंचीटेप, एक एलईडी टार्च ) आदि बरामद किया है।

पांच से सात हजार में बेचता था तमंचा (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रत्येक अवैध तमंचे को 5-7 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था।आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद हापुड़ व बुलन्दशहर में चोरी व आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

Hapur crime news पिलखुवा पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद Hapur crime news पिलखुवा पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद Hapur crime news पिलखुवा पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद Hapur crime news पिलखुवा पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद Hapur crime news पिलखुवा पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद Hapur crime news पिलखुवा पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-