Hapur Crime News पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का ईनामी बदमाश घायल, शातिर बदमाश है पकड़ा गया नदीम

Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद हापुड़ की थाना सिम्भावली पुलिस की चैकिंग के दौरान बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दस हजार रुपये का ईनामी शातिर बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सिंभावली पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद हापुड़ की थाना सिम्भावली पुलिस की चैकिंग के दौरान बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दस हजार रुपये का ईनामी शातिर बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सिंभावली पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी बीच बाइक पर एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

- Advertisement -

यह है पकड़ा गया घायल बदमाश

पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम नदीम पुत्र शौकीन निवासी ग्राम अतरौली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद बताया है।

चार मामलों में वांछित चल रहा था बदमाश

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का चोर/अपराधी हैं जो जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के तीन अभियोग व थाना पिलखुवा के एक अभियोग में वांछित चल रहा था।

शातिर किस्म का अपराधी है नदीम

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद गाजियाबाद व हापुड़ में चोरी, डकैती व आर्म्स एक्ट आदि से संबंधित करीब दो दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

- Advertisement -

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बताया कि बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस एवं बिना नम्बर की एक डिस्कवर मोटर साइकिल बरामद की गई है।

Hapur crime news पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का ईनामी बदमाश घायल, शातिर बदमाश है पकड़ा गया नदीम Hapur crime news पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का ईनामी बदमाश घायल, शातिर बदमाश है पकड़ा गया नदीम Hapur crime news पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का ईनामी बदमाश घायल, शातिर बदमाश है पकड़ा गया नदीम Hapur crime news पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का ईनामी बदमाश घायल, शातिर बदमाश है पकड़ा गया नदीम Hapur crime news पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का ईनामी बदमाश घायल, शातिर बदमाश है पकड़ा गया नदीम Hapur crime news पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का ईनामी बदमाश घायल, शातिर बदमाश है पकड़ा गया नदीम Hapur crime news पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का ईनामी बदमाश घायल, शातिर बदमाश है पकड़ा गया नदीम Hapur crime news पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का ईनामी बदमाश घायल, शातिर बदमाश है पकड़ा गया नदीम

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News