CLOSE

Hapur के उबारपुर गांव में क्रिकेट विवाद ने चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव, महिला समेत कई घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव उबारपुर में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट और पथराव हो गया, जिसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्राम प्रधान उबारपुर सुभाष चंद ने फोन कर सूचना दी थी कि गांव स्थित दादा विधिचंद मंदिर के पास ग्राउंड में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। उस समय दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से झगड़ा हुआ था।

कई लोग हुए घायल (Hapur)

इसके बाद शाम करीब छह बजे गांव के लौहार चौक स्थित उपनिरीक्षक के मकान के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोबारा विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने लगे और पथराव भी किया गया। झगड़े में कई लोगों को चोटें आईं।

- Advertisement -

सब्जी बेच रही महिला हुई घायल (Hapur)

ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची तो लौहार चौक पर भारी भीड़ जमा थी। मौके पर संजय, गोपाल, अजय, विजय, कृष्ण और दूसरे पक्ष के सीमर, मुजाहिद, अनस, फुरकान, सोनू समेत कुछ अज्ञात लोग गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे थे और पथराव कर रहे थे। इसी दौरान चौक के पास सब्जी बेच रही कौशर नाम की महिला पथराव की चपेट में आकर घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए मेडिकल भेजा गया।

पुलिस बल किया तैनात (Hapur)

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब विवाद नहीं थमा तो अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस बल को आता देख दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। दो समुदायों के बीच हुए इस झगड़े को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

क्या कहती हैं थाना प्रभारी (Hapur)

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर दोनों पक्षों के दस नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में संजय, गोपाल, मुजाहिद और सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-