Hapur कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के खिलाफ कोतवाली में तहरीर, 7 दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी की मांग

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर नारेबाजी की और भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के खिलाफ तहरीर सौंपी। आरोप है कि पिंटू महादेव ने एक मलयालम टीवी चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को “सीने में गोली मारने” की धमकी दी थी। कांग्रेस ने नामजद मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही 7 दिनों में गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

राकेश त्यागी ने तहरीर में बताया कि पिंटू महादेव ने हाल ही में एक न्यूज चैनल पर राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी दी, जिससे कांग्रेसजनों में भारी आक्रोश है। जिला कांग्रेस कमेटी ने बयान की घोर निंदा की और तत्काल गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई की मांग की। त्यागी ने चिंता जताई कि देश ने पहले दो प्रधानमंत्रियों को खो चुका है, इसलिए राहुल गांधी को उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने पुलिस से नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

पूर्व विधायक ने की बड़ी कार्यवाही की मांग (Hapur)

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जननायक हैं और यह धमकी भाजपाइयों की नफरत को दर्शाती है। पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन ने तत्काल गिरफ्तारी और संवैधानिक शक्तियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में किसी को राहुल गांधी जैसी लोकप्रिय नेता को धमकी देने की हिम्मत न हो।

- Advertisement -

7 दिन का अल्टीमेटम (Hapur)

राकेश त्यागी ने पुलिस को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया कि यदि पिंटू महादेव को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो कांग्रेसी सड़कों पर उतरेंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता एडवोकेट शहजादा चौधरी, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, आईसी शर्मा, सुबोध शास्त्री, कुंवर मजहर खान, जिला महासचिव इकबाल प्रधान, निखिल वत्स, जितेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, डॉक्टर महबूब, कय्यूम नेता, लाल बहादुर, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र नागर, नफीज खान, नौशाद चौधरी एडवोकेट, पवन कुमार, प्रेम कुमार, कुसुमलता, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, अंकुर अग्रवाल, अनुज कुमार एडवोकेट, लोकपाल सागर, अनूप कर्दम, शिवम आदि मौजूद थे।

add
add


Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-