Hapur गरीबों के हक को लूट लेते थे कांग्रेस, सपा, बसपा: भूपेंद्र चौधरी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सन 1947 से लगभग 60 वर्षों से अधिक सरकार में रही। लेकिन आज उन्हें दिखाने को, गिनाने को समाज में कुछ नही है। वह केवल भ्रम की राजनीति स्थिति पैदा करना चाहते हैं। जनता को गुमराह करना चाहते हैं।
अशोक कालोनी स्थित जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी कृष्णवीर सिंह के आवास पर भूपेंद्र चौधरी पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। भाजपा की सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए गए। शौचालय दिए गए, गैस के कनेक्शन दिए गए। हम किसानों को हर साल छह हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर रहे हैं। सरकार की जो नीति है वह पारदर्शी है। हमारी सरकार में जितनी भी योजनाएं हैं, उनकी धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रही है। कोई भ्रष्टाचार नहीं है। कांग्रेस सपा, बसपा की सरकारों में गरीबों के कल्याण के लिए बनने वाली योजनाओं में लूट खसोट होती थी। उन पर लोग डाका डालते थे। आज योगी, मोदी की सरकार में लाभार्थी को प्रत्यश लाभ उसका मिल रहा है। एक भी धेले का भ्रष्टाचार नहीं है। यह हमारी बड़ी उपलब्धी है। यह सारे विषय हम लोगों ने गिनवाए हैं।

पार्टी संगठन में बड़े बदलाव के नहीं संकेत

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारे संगठन का काम पूरा है। उन्होंने कहा कि हमें संगठन में बहुत ज्यादा परिवर्तन करना नहीं है। भाजपा संगठन का जो कार्यकाल होता है वह एक निश्चित समय अवधि के लिए संगठन चुना जाता है। प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के प्रदेशाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने के बाद मुझे पार्टी ने यह काम दिया है। मेरा कार्यकाल जून 2024 तक है। लोकसभा चुनाव तक हम लोगों का कार्यकाल है। जहां जहां आवश्यक हुआ लोगों को लंबा समय हुआ। कुछ काम करने की स्थिति में नहीं थे। कुछ लोगों के दायित्व बदले हैं ।व्यक्ति वो ही है और यह संगठन की हमारी खुबसूरती है कि हम बहुत सहजता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से बातचीत करके संगठन के आंशिक पुर्नगठन की प्रक्रिया को हमने पूरा किया है। छोटे परिवर्तन होंगे। हम लोगों ने उस पर होमवर्क कर लिया है, कोई बड़ा परिवर्तन कुछ नहीं होगा। हमारा संगठन चुनाव के लिए तैयार है।

यूपी के सभी 80 सीटों पर मिलेगी जीत

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा लगातार अपने कार्यक्रमों और अभियानों को माध्यम से पूरी सरकार के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। हमारी सरकारों ने जो काम किया है । उनकी जानकारी दी जा रही है। मुझे विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 80 की 80 सीटे जीतेगी। जिस प्रकार से हमारी सक्रियता है, हमारे लोगों का अलग अलग कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से जनता से संपर्क और संवाद बना हुआ है। बहुत बड़ी संख्या में हमारी विचाराधारा से जुड़े लोग भाजपा को बड़े राजनैतिक दल के रूप में स्थापित करते हैं।

- Advertisement -

चुनाव आते ही आ जाते हैं सीजनल लोग

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस, आरएलडी यह सीजनल लोग हैं । जब चुनाव आएगा तब उनकी गतिविधि प्रारंभ हो जाती है। भाजपा सेवा, रचनात्मक काम , सेवा के काम के माध्यम से लगातार जनता के दुख दर्द में खड़े हैं। प्रधानमंत्री के जन्म दिन से महात्मा गांधी की जयंती तक भाजपा ने पूरे 15 दिन तक सेवा पखवाड़ा मनाया। जिसमें रक्तदान शिविर भी लगाए, मेडिकल कैंप भी लगवाए, आयुष्मान कार्ड वितरण कराने का कार्य किया है। हमारे संगठनात्मक विषय हैं और लगातार जनता के बीच में हैॅ। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के सिचाई राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी मौजूद थे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-