Hapur कांग्रेस के राकेश त्यागी बने जिलाध्यक्ष, इरफान अहमद शहर अध्यक्ष

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कांग्रेस ने यूपी के जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश त्यागी को सौंपी है। इसके साथ ही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर पूर्व सभासद इरफान अहमद को जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं ने दोनों के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कांग्रेस ने यूपी के जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश त्यागी को सौंपी है। इसके साथ ही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर पूर्व सभासद इरफान अहमद को जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं ने दोनों के मनोनयन होेने पर हर्ष व्यक्त किया है।

एक दर्जन से अधिक थे दौड़ में शामिल (Hapur)

कांग्रेस में जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन पद कुछ समय पूरव दाखिल किए गए थे। इसमें जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष पद के लिए करीब एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र कांग्रेस के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर को सौंपा था। दावेदार इसी प्रयास में थे कि किसी तरह उन्हें यह दायित्व मिल जाए। इसको लेकर वह संगठन के पदाधिकारियों के लगातार संपर्क में थे।

- Advertisement -

राकेश त्यागी लंबे समय से पार्टी से जुड़े (Hapur)

कांग्रेस के आलाकमान ने गुरुवार की देर शाम जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्षकों की घोषणा कर दी। जिसमें हापुड़ में जिलाध्यक्ष की कमान दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला चमरी निवासी राकेश त्यागी को सौंपी गई है। राकेश त्यागी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। राकेश त्यागी पूर्व में राष्ट्रीय कांग्रेस छात्र संगठन के नगर अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष, व्यापारी प्रकोश उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन के पद पर रह चुके हैं। इस समय वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हैं। राकेश त्यागी का कहना है कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करेंगे। संगठन को मजबूत कर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा (Hapur)

वहीं कांग्रेस के शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व सभासद इरफान अहमद को सौंपी गई है। इरफान अहमद भी काफी समय से पार्टी से जुड़े हैं और पार्टी के कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। इरफान अहमद का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चला जाएगा। कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

Hapur कांग्रेस के राकेश त्यागी बने जिलाध्यक्ष, इरफान अहमद शहर अध्यक्ष Hapur कांग्रेस के राकेश त्यागी बने जिलाध्यक्ष, इरफान अहमद शहर अध्यक्ष Hapur कांग्रेस के राकेश त्यागी बने जिलाध्यक्ष, इरफान अहमद शहर अध्यक्ष

- Advertisement -

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News