Hapur सिंभावली में हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस,मची चीख पुकार, 15 घायल, बस में सवार थे 81 यात्री

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में सिंभावली थाने के सामने बुधवार की रात को अनियंत्रित होकर एक बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के कारण बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस पंजाब के लुधियाना से करीब 81 यात्रियों को लेकर हरदोई जा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में सिंभावली थाने के सामने बुधवार की रात को अनियंत्रित होकर एक बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के कारण बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस पंजाब के लुधियाना से करीब 81 यात्रियों को लेकर हरदोई जा रही थी। दुर्घटना में करीब 15 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक यात्री के पैर की हड्डी टूट गई। जिसे उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में रेफर किया किया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना से एक बस हरदोई जा रही थी। जैसे ही बस सिंभावली थाने के पास पहुंचा तो चालक सत्यराम बस पर नियंत्रण नहीं कर सका, परिणामस्वरूप अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुमित तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को सिखैड़ा सीएचसी भेजा गया। क्रेन की मदद से बस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

- Advertisement -

यह हुए घायल (Hapur)

पुलिस के अनुसार घायलों में बस का चालक सत्यराम, क्लीनर अब्दुल व जिला रामपुर के थाना शाहाबाद क्षेत्र के रायपुर का माजरा का श्योराज, लाली, शरबती, उन्नाव के थाना बांगरमऊ क्षेत्र के रबड़ी की अंजली, हरदोई के किनौरा कलकाला का दीपक, थाना पिहानी क्षेत्र के पुलासी की अर्चना, थाना कासिमपुर के बहलोलपुर का सूरज, थाना मल्लावां क्षेत्र के लच्छीगढ़ी की ममता, थाना मल्लाहाबाद क्षेत्र के नयागांव की उर्मिला, थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के कलोरा कतराली की कालिंद्री, थाना कासिमपुर के बहलोलपुर का विपिन कुमार व जिला अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के ततियापुर का चुन्नीलाल और अनुराग है।

घायल को किया मेरठ रेफर (Hapur)

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में श्योराज घायल हो गया था, जिसके पैर की हड्डी टूट गई। चिकित्सकों ने उसे मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जहां उसका उपचार चल रहा था। शेष 80 यात्रियों को पुलिस ने उपचार कराने के बाद उनके गंतव्य के लिए भेज दिया।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur)

थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि सभी 80 घायलों और यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेज दिया है। सभी लोग पंजाब में काम करते थे और होली पर अपने घर लौट रहे थे। बस को क्रेन की मदद से हटवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News