Hapur News: बुजुर्ग पिता को बजरी मारने से रोका तो मां-बेटे पर जानलेवा हमला

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में मामूली बात पर गुंडों ने पूरे परिवार पर लाठी-डंडे और फरसा लेकर हमला बोल दिया। 100 साल के अंधे बुजुर्ग को बजरी मारने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और घर में घुसकर मां और बेटे को अधमरा कर दिया। 6 दिसंबर की दोपहर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में मामूली बात पर गुंडों ने पूरे परिवार पर लाठी-डंडे और फरसा लेकर हमला बोल दिया। 100 साल के अंधे बुजुर्ग को बजरी मारने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और घर में घुसकर मां और बेटे को अधमरा कर दिया।

6 दिसंबर की दोपहर हुई पूरी घटना (Hapur News)

पीड़ित शाहिद अली ने बताया कि दोपहर में उनके सौ साल के पिता शहीद अहमद घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। तभी गांव का ही कासिम आया और बुजुर्ग को बजरी मार दी। शाहिद ने कहा कि बाबा बहुत बुजुर्ग हैं, दिखते भी नहीं, ऐसा मत करो। बस इतना सुनते ही कासिम ने अपने साथियों कलवा, शानू और वसी को बुला लिया।

- Advertisement -

लाठी, डंडा, फरसा और लोहे की रॉड लेकर घर में घुसे गुंडे

चारों आरोपी गाली-गलौच करते हुए घर में घुस आए। पहले तो शाहिद की पत्नी शायदा को पीटा, फिर बेटे वाजिद पर टूट पड़े। वाजिद के सिर पर फरसे और रॉड से कई वार किए, जिससे वह खून से लथपथ मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। मां शायदा भी बुरी तरह घायल हो गई। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

बेटे की हालत गंभीर, मेरठ रेफर

वाजिद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया 

थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि शाहिद की तहरीर पर कासिम, कलवा, शानू और वसी के खिलाफ जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News