CLOSE

Hapur अज्ञात वाहन नें मारी टक्कर बाईक सवार दंपति घायल, मासूम की मौत, पुलिस तलाश में जुटी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित फ्लाई ओवर पर सोमवार की दोपहर में दिल्ली से शादी समारोह के बाद घर लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिससे बाइक सवार दंपत्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव शाब्दीपुर निवासी शिवकुमार अपनी पत्नी रजनी, पुत्री परी और पांच माह के पुत्र मानव के साथ दिल्ली में परिचित के यहां पर शादी समारोह में गए थे। सोमवार को वापस दिल्ली से आते समय जैसे ही नेशनल हाईवे-9 पर स्थित फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे शिवकुमार उनकी पत्नी रजनी, पुत्री परी और पांच माह का पुत्र मानव सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।मासूम परी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

आरोपी मौके से हुए फरार (Hapur )

इस दौरान अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया था। आनन फानन में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने घायल शिवकुमार के परिवार को सड़क हादसे की सूचना दी। परी की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur)

इस सबंध में पिलखुवा सीओ अनीता चौहान का कहना है कि,पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। छह वर्षीय बच्ची के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। सीसीटीवी कैमरा की फुटेजों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-