Hapur बाबूगढ़ में नीलगाय की टक्कर से बाइक दुर्घटना, युवक की दर्दनाक मौत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अल्लीपुर नहर के किनारे सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, हादसा नीलगाय की टक्कर के कारण हुआ, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर मिट्टी के ढेर से टकरा गई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अल्लीपुर नहर के किनारे सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, हादसा नीलगाय की टक्कर के कारण हुआ, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर मिट्टी के ढेर से टकरा गई और करीब 50 फीट तक फिसल गई। इस दुर्घटना ने मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ दी।

क्या है पुरा मामला

पुलिस को सुबह सूचना मिली कि अल्लीपुर नहर की पटरी पर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। थाना प्रभारी विजय गुप्ता अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मौके से पुलिस ने मृतक की बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया। शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान ग्राम अल्लाबक्शपुर उर्फ बागड़पुर निवासी विक्रांत के रूप में हुई।

- Advertisement -

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, और गांव में शोक का माहौल छा गया। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नीलगाय से टक्कर होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण बाइक अनियंत्रित हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सटीक कारण स्पष्ट होगा।

Hapur
Hapur

Add
Add

- Advertisement -

Hapur बाबूगढ़ में नीलगाय की टक्कर से बाइक दुर्घटना, युवक की दर्दनाक मौत Hapur बाबूगढ़ में नीलगाय की टक्कर से बाइक दुर्घटना, युवक की दर्दनाक मौत Hapur बाबूगढ़ में नीलगाय की टक्कर से बाइक दुर्घटना, युवक की दर्दनाक मौत

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News