CLOSE

Hapur गढ़ रोड पर अवैध झुग्गी हटाने की बड़ी कार्रवाई, घुमंतू परिवार रैन बसेरे में शिफ्ट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) में गढ़ रोड पर मंगलवार सुबह भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले ने हाई कोर्ट के आदेश पर सड़क किनारे बनी घुमंतू जाति के लोगों की एक अवैध झुग्गी को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। यहां रहने वाले घुमंतू जाति के परिवारों को बुलंदशहर रोड पर नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे में सुरक्षित शिफ्ट किया गया। वहीं जमीन को कब्जामुक्त कराने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार गढ़ रोड पर एक निजी मकान के बाहर घुमंतू समुदाय ने अवैध रूप से झुग्गी बनाकर कब्जा किया था। मकान मालिक की शिकायत पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। नगर पालिका ने पहले ही नोटिस जारी कर चेतावनी दी थी। मंगलवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग कर झुग्गी को पूरी तरह हटा दिया गया।

Hapur -
Hapur –

टीम में यह रहे मौजूद (Hapur)

कार्रवाई में हापुड़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट, देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता और बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात थी। महिला पुलिसकर्मी भी बॉडी प्रोटेक्टर पहनकर मौके पर मौजूद रहीं। सीओ हापुड़ वरुण कुमार मिश्रा और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने कार्रवाई की निगरानी की।

- Advertisement -
Hapur --
Hapur —

मौके पर मची अफरा तफरी (Hapur)

मंगलवार सुबह को गढ़ रोड पर कई थानों का पुलिस बल जेसीबी मशीन, बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी, पीएसी के जवान देख लोग यह नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर क्या हुआ है। लेकिन मामले की जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि न्यायालय के आदेश पर अवैध झुग्गी को हटाया जाएगा। तब जाकर लोगों ने राहत ली। हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई। प्रभावित परिवारों के लिए रैन बसेरे में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की, क्योंकि अतिक्रमण के कारण यातायात और सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ रही थीं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Add
Add
Add-----
Add—–

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-