Hapur एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर को दबोचा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर की टीम ने वन विभाग के रेंजर को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। आरोप है कि आरोपी रेंजर आंधी में गिरे किसान के पेड़ों के मामले में मुकदमा दर्ज कराने और जुर्माना लगाने की धमकी दे रहा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर की टीम ने वन विभाग के रेंजर को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। आरोप है कि आरोपी रेंजर आंधी में गिरे किसान के पेड़ों के मामले में मुकदमा दर्ज कराने और जुर्माना लगाने की धमकी दे रहा था। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम से यह कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर के सीओ दीपक त्यागी ने बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली निवासी धर्मेंद्र ने शिकायत करते हुए बताया कि उसने अपने खेतों में ग्रीन गोल्ड कंपनी से अनुबंध कर सागवान के पेड़ लगाए थे। 6 जून 2024 की रात को तूफान आने के कारण 23 पेड़ जड़ से उखड़कर उसके और पड़ोसी के खेत में गिर गए थे। पीड़ित ने बताया था कि इसकी सूचना उसने वन क्षेत्राधिकारी को 10 जून को दी गई थी। डिप्टी रेंजर शशी शेखर शर्मा से भी संपर्क किया था और पेड़ों को गांव अयादनगर में अपने दमाद तेजेंद्र सिंह के घेर में रखवा दिए थे।

- Advertisement -

तीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की

पीड़ित ने बताया कि एंटी करप्शन टीम को बताया था कि 17 जून को डिप्टी रेंजर शशी शेखर शर्मा मौका मुआयना करने के लिए आए और उसके दमाद तेजेंद्र सिंह को गैरकानूनी तरीके से पेड़ काटने के कारण मुकदमा लिखवाने को कहा तथा प्रत्येक पेड़ दस हजार रुपये की दर से जुर्माना भरना पड़ेगा। जबकि उससे से तीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

एसपी विजीलेंस के नेतृत्व में हुई कार्रवाई (Hapur)

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर की एसपी इंदू सिदार्थ के नेतृत्व में टीम यहां पहुंची। संजय विहार आवास विकास कालोनी स्थित वन विभाग कार्यालय में डिप्टी रेंजर शशी शेखर ने जैसे ही तीस हजार रुपये लिए तभी एंटी करेप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया और कोतवाली ले आई। सीओ ने बताया कि हापुड़ कोतवाली में डिप्टी रेंजर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। टीम में निरीक्षक केबी सिंह, सुनील कुमार, सतपाल सिंह व अन्य शामिल थे।

Hapur एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर को दबोचा Hapur एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर को दबोचा Hapur एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर को दबोचा Hapur एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर को दबोचा Hapur एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर को दबोचा Hapur एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर को दबोचा Hapur एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर को दबोचा Hapur एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर को दबोचा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News