Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) की श्री पंचायती गोशाला के कार्यकारिणी चुनाव में मतगणना में धांधली का गंभीर आरोप सामने आया है। कार्यकारिणी के लिए 23वें स्थान पर रहे और चुनाव हारे प्रत्याशी विनोद कुमार अग्रवाल ने जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और चुनाव अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर मतगणना में अनियमितता का दावा किया है। उन्होंने अपने और अन्य प्रत्याशी के मतों की पुनर्मतगणना की मांग की है, ताकि परिणाम की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
श्री पंचायती गोशाला की कार्यकारिणी के 22 सदस्यों के लिए रविवार को एसएसवी इंटर कॉलेज परिसर में चुनाव आयोजित हुआ। इस चुनाव में कुल 27 प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद विनोद कुमार अग्रवाल को 763 मत मिले, और वे 23वें स्थान पर रहे। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि नौवें राउंड तक वे अन्य प्रत्याशी से काफी आगे थे, लेकिन अचानक एक अन्य प्रत्याशी को 770 मतों के साथ विजेता घोषित कर दिया गया। विनोद ने कहा कि नौवें राउंड तक मैं काफी आगे था, लेकिन अंतिम परिणाम में मुझे पीछे दिखाया गया। जीतने वाले प्रत्याशी को 770 वोट दिखाए गए, जो संदिग्ध है। मतगणना में धांधली की आशंका है। उन्होंने डीएम और चुनाव अधिकारी से इस मामले की गहन जांच और अपने व संबंधित प्रत्याशी के मतों की पुनर्मतगणना की मांग की है, ताकि परिणाम की सत्यता सामने आ सके।
आगे की कार्रवाई (Hapur)
डीएम कार्यालय और चुनाव अधिकारी ने अभी तक इस शिकायत पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, माना जा रहा है कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही इसकी जांच शुरू हो सकती है।


Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

