Hapur अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की टीम ने लगाया फ्री डेंटल चेकअप

khabarwala 24 News Hapur: Hapur अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की महिला टीम द्वारा मेरठ रोड पर एक फ्री डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन डेंटल सर्जन डॉक्टर श्रीधर राव के सहयोग से किया गया। सीओ सिटी ने किया कैंप का शुभारंभ (Hapur) फ्री चेकअप कैंप का उद्घाटन सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। फ्री […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News Hapur: Hapur अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की महिला टीम द्वारा मेरठ रोड पर एक फ्री डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन डेंटल सर्जन डॉक्टर श्रीधर राव के सहयोग से किया गया।

सीओ सिटी ने किया कैंप का शुभारंभ (Hapur)

फ्री चेकअप कैंप का उद्घाटन सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। फ्री डेंटल चेकअप कैंप में अनेक लोगों ने अपने दांतों का चेकअप कराया । सीओ जितेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों से वह बहुत प्रभावित हुए हैं ।ऐसे अच्छे कार्य होते रहने चाहिए। जनपद के पूर्व डीजीसी कृष्णकांत गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन प्रदेश मंत्री संजय अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी राहुल बंसल, उद्योगपति विशाल आनंद को महिला टीम द्वारा सम्मानित भी किया गया।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस कैंप के आयोजन में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की जिलाध्यक्ष रेखा जैन, महामंत्री नीलम गर्ग, वरिष्ठ मंत्री प्रगति जैन, उपाध्यक्ष मोनिका गोयल, कोषाध्यक्ष कंचन अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष कनिका अग्रवाल, विनोद बाला जैन, पिंकी मित्तल, रीता गुप्ता, श्वेता जैन, अनुभा, नीता सिंघल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News