Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी अग्निवीर मोईन चौधरी की अंबाला छावनी में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जैसे ही उनके निधन की सूचना परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
देश सेवा का जज्बा था (Hapur)
मृतक के पिता जाकिर चौधरी ने बताया कि उनका पुत्र मोईन चौधरी वर्ष 2022 में अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। कम उम्र में ही उसमें देशसेवा का जज्बा था, जिसके चलते उसने कड़ी मेहनत कर सेना में स्थान प्राप्त किया।उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से मोईन का निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है। जाकिर चौधरी ने बताया कि मोईन का पार्थिव शरीर दोपहर बाद गांव कमालपुर पहुंचेगा।
युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करता था (Hapur)
अधिवक्ता चौधरी मुजीबुर्रहमान ने बताया कि मोईन गांव में बेहद मिलनसार स्वभाव का था। वह हर सुख-दुख में ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता था। जब भी वह छुट्टी पर गांव आता, तो भारतीय सेना की वीर गाथाएं सुनाकर युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करता था।उन्होंने बताया कि परिवार को सांत्वना देने वालों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है। शाम को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने के बाद गांव के कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


