CLOSE

Hapur बिजली चोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई, दिल्ली रोड बिजलीघर के दो फीडरों पर मिला 30 फीसदी लाइनलॉस

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े करीब 30 मोहल्लों में कटिया डालकर बिजली की चोरी हो रही हैं। बिजलीघर से जुड़े दो फीडरों पर लाइनलॉस 30 फीसदी के पार पहुंच गया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इस कार्रवाई करने के आदेश हुए हैं। ऊर्जा निगम की टीम अब रोजाना फीडरों की निगरानी करेगी और मॉर्निंग रेड भी करेगी।

कम नहीं हो रहा लाइनलाॅस (Hapur)

बुलंदशहर रोड के इलाकों को सप्लाई दिल्ली रोड बिजलीघर से दी जाती है। कई किलोमीटर लंबी लाइनों और घनी आबादी वाले इन इलाकों में रात के समय कटिया डालकर चोरी होती है। आए दिन अभियान चलाए जाते हैं, जिसमें बहुत से उपभोक्ता पकड़े भी गए हैं। बहरहाल, चोरी से बढ़ते लाइनलॉस के कारण निगम को नुकसान हो रहा है। निगम की टीमों ने मॉर्निंग रेड कर 70 से अधिक उपभोक्ताओं को कटिया से चोरी करते पकड़ा है। जिनके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। लेकिन इसके बाद भी लाइनलॉस कम नहीं हो रहा है। बिजलीघर से जुड़े 30 मोहल्लों में अभी भी 30 फीसदी लाइनलॉस है। जिसे रोकने के लिए निगम के अधिकारियों ने तैयारी कर ली है।

इन मोहल्लों में सबसे अधिक बिजली चोरी (Hapur)

फीडर छह के मोहल्ला मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, काली मस्जिद, फीडर तीन के छज्जुपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, खाई, नूरबफान गंज, फीडर पांच के रफीकनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा आदि मोहल्ला शामिल हैं।

- Advertisement -

क्या कहते हैं अफसर (Hapur)

लाइनलॉस वाले फीडरों की रोजाना निगरानी कराई जाएगी। मॉर्निंग रेड भी होगी, बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि बिजली चोरी न करें और कनेक्शन लें अन्यथा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आरपी वर्मा, अधिशासी अभियंता।

Hapur
Hapur
Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-