CLOSE

Hapur के पिलखुवा में हादसा, ट्यूबवेल में नहाते समय कपिल की करंट से दर्दनाक मौत, पिता हैं ईंट भट्ठे के मजदूर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अचपल गढ़ी गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ट्यूबवेल में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर कपिल पुत्र राधे कोरी की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। कपिल, मारवाड़ इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था और एक मेहनतकश परिवार से ताल्लुक रखता था। इस घटना ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कपिल, अपने तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता रामकरण कोरी ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार को कपिल गांव के ब्रहमसिंह की ट्यूबवेल पर नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उसने पानी में पैर रखा, उसे तेज विद्युत झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया (Hapur)

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी। कपिल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार और गांव में कोहराम मच गया।

- Advertisement -

पुलिस जांच में जुटी (Hapur)

पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में ट्यूबवेल के पानी में करंट उतरना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-