Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के माता मोहल्ला में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान की कमजोर छत का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबकर डेढ़ साल की मासूम बच्ची काव्या की मौत हो गई, जबकि उसकी मां रेखा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे ने पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ा दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
जानकारी के अनुसार, रेखा अपनी बेटी काव्या के साथ दोपहर के समय घर में सो रही थीं। इसी दौरान मकान की पुरानी और जर्जर छत का लेंटर अचानक ढह गया। लेंटर के गिरने की तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद मां-बेटी को मलबे से बाहर निकाला। दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने काव्या को मृत घोषित कर दिया। रेखा के सिर में गहरी चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

शोक की लहर दौड़ी (Hapur)
हादसे की खबर फैलते ही माता मोहल्ले में शोक का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक और अन्य मदद की मांग की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मकान की छत की जर्जर हालत को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

