CLOSE

Hapur स्क्रैप के नाम पर हड़प लिए 75 हजार, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur सदर कोतवाली क्षेत्र के देहली गेट निवासी एक व्यक्ति से पिन्नी के स्क्रैप के नाम पर शातिर लोगों ने 75 हजार रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

देहली गेट निवासी सईद अहमद ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि करीब एक से डेढ़ वर्ष पहले उसकी मुलाकात जम्मू कश्मीर निवासी दिलखाद खां से हुई थी। 17 अगस्त 2023 को दिलशाद का फोन उसके पास आया और बताया कि वह आगरा में पिन्नी स्क्रैप का माल पड़ा है। जब कहा जाएगा वह माल लेकर आ जाएगा। माल आने के बाद वह पेमेंट लेगा। 23 अगस्त 2023 को फिर से दिलशाद का फोन पीड़ित के पास आया। उसने बताया कि वह व्यापारी के पास ही बैठा है। उसके पास कुछ पैसे कम पड़ गए हैं। इस पर पीड़ित ने आरोपी के जम्मू कश्मीर के एक्सिस बैंक के खाते में 45 हजार रुपये अपने बैंक खाते से ट्रांसफर कर दिए। 28 अगस्त को दिलशाद का फिर उसके पास फोन आया। उसने बताया कि उसकी गाड़ी सेल्सटैक्स वालों ने पकड़ ली है। 1.80 लाख रुपये मांग रहे हैं, उसके पास डेढ़ लाख रुपये हैं, तीस हजार उसके खाते में और भेज दो। पीड़ित ने उसकी बातों में आकर तीस हजार रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए।

रुपये मांगने पर मिली धमकी (Hapur)

पीड़ित ने एसपी को बताया कि आज तक ना तो उसके पैसे वापस मिले हैं और ना ही उसे माल मिला है। आरोपी से जब रुपये वापस मांगे गए तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने पीड़ित के 75 हजार रुपये हड़प लिए।

- Advertisement -

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा (Hapur)

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ सदर रघुराज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

Hapur स्क्रैप के नाम पर हड़प लिए 75 हजार, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा Hapur स्क्रैप के नाम पर हड़प लिए 75 हजार, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा Hapur स्क्रैप के नाम पर हड़प लिए 75 हजार, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा Hapur स्क्रैप के नाम पर हड़प लिए 75 हजार, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा Hapur स्क्रैप के नाम पर हड़प लिए 75 हजार, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा Hapur स्क्रैप के नाम पर हड़प लिए 75 हजार, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा Hapur स्क्रैप के नाम पर हड़प लिए 75 हजार, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा Hapur स्क्रैप के नाम पर हड़प लिए 75 हजार, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-