Hapur 13 वर्षीय किशोर की मौत का हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा, मौलाना जीजा गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 जुलाई 2025 को 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया। इस मामले में पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए मृतक के जीजा, मौलाना शहजाद, के खिलाफ कुकर्म और गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जांच के दौरान शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें कुकर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शहजाद को उबारपुर से अकड़ौली जाने वाले रास्ते पर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

क्या था पूरा मामला (Hapur)

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के बेबसिटी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की शिकायत से सामने आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका 13 वर्षीय छोटा भाई हाफिजपुर के एक गांव में अपने जीजा शहजाद के पास रहता था। शहजाद वहां एक मस्जिद में इमाम और मदरसे में शिक्षक के रूप में कार्यरत है। 9 जुलाई की सुबह पीड़ित को सूचना मिली कि उनके भाई की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। शहजाद ने कई घंटों बाद फोन उठाया और बताया कि वह मृतक का शव लेकर उनके घर आ रहा है। शहजाद के साथ 15-20 लोग एम्बुलेंस में शव लेकर पहुंचे और जल्दी दफनाने का दबाव बनाया। उन्होंने दावा किया कि किशोर की मौत गिरने से हुई।

शव को जल्द सुपुर्द-ए-खाक करने का बनाया दवाब (Hapur)

शव को नहलाने के दौरान परिवार ने मृतक के शरीर पर चोट के निशान और प्राइवेट पार्ट से खून बहता देखा। पीड़ित के पिता वृद्ध और नेत्रहीन होने के कारण स्थिति का फायदा उठाया गया। परिवार ने बहन का घर बचाने के लिए पहले चुप्पी साधी, लेकिन बाद में बहन ने खुलासा किया कि शहजाद उनके भाई के साथ मारपीट और कुकर्म करता था, जिसके चलते उसकी मौत हुई। इस खुलासे के बाद परिजनों ने हाफिजपुर थाने में शिकायत दर्ज की।

- Advertisement -

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Hapur)

हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार पुंडीर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसमें कुकर्म की पुष्टि हुई। इस आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है ताकि सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।

add
add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-