Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) की कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में कोठी गेट चौकी के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला नूरवफान गंज में एक सनसनीखेज चोरी की घटना ने इलाके वालों को हिलाकर रख दिया। चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाया और वहां से 1.20 लाख रुपये नकद के साथ ही लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
मोहल्ला नूरवफान गंज के निवासी असलम अंसारी एक वाहन चालक हैं। गुरुवार को परिवार के साथ मेरठ में एक रिश्तेदार की मौत पर गए थे, जबकि उनका बेटा बिलाल घर पर ही था। असलम ने मकान का ताला लगाकर निकले थे। रात करीब 10 बजे बिलाल घर लौटा तो सीन देखकर उसके होश उड़ गए। सेफ खुली पड़ी थी, सामान इधर-उधर बिखरा हुआ। घबरा गए बिलाल ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो पता चला कि चोरों ने छत के रास्ते किवाड़ तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। बताया गया कि चोर घर से 1.20 लाख रुपये, लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग जुट गए। पीड़ित असलम और उनकी पत्नी भी मेरठ से फौरन लौट आए।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी (Hapur)
चोरी की शिकायत कोठी गेट चौकी पर दी गई। चौकी प्रभारी ने तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया, “आसपास के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है। अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों का पर्दाफाश कर देंगे।


Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

