CLOSE

Diwali Festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Diwali Festival Khabarwala 24 News Hapur:हापुड़ केमिस्टस एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की “आम सभा व दीपावली” उत्सव मिलन पार्टी हॉल शिवपुरी पर बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त औषधि मेरठ मंडल अरविंद कुमार गुप्ता व औषधि निरीक्षक जनपद हापुड़ उर्मिला अग्रवाल ने उपस्थित दवा विक्रेताओं को ड्रग कानूनों नारकोटिक्स और टी. बी. दवाओं की खरीद बिक्री पर विस्तृत जानकारी दी ।

क्या बोले अध्यक्ष (Diwali Festival)

कार्यक्रम में दवा विक्रेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेश त्यागी ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ साथ सदस्यों को ड्रग कानून के अंतर्गत कार्य करने और नार्कोटिक्स दवाओं को डॉक्टर के पर्चे पर रिकॉर्ड के साथ बिना किसी भय के बिक्री करने को कहा ।

- Advertisement -

ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर चिंता व्यक्त की (Diwali Festival)

कार्यक्रम में महामंत्री विकास गर्ग ने ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की कानून में ऑनलाइन दवा बिक्री का कोई प्रावधान नहीं है । सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही हैं और इससे दवा विक्रेताओं को उत्पीड़न और नुकसान का सामना करना पड़ रहा। जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

अतिथियों को सम्मानित किया (Diwali Festival)

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सम्मान तिलक शाल बुके व प्रतीक चिन्ह देकर किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद गर्ग व सतीश चंद त्यागी को एसोसिएशन की ओर से लाईफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन बड़े ही खूबसूरत अंदाज में डॉ. राकेश कुमार अग्रवाल ने किया । जिन्होंने अपनी चुटीली शैली में कविता पाठ करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए । कार्यक्रम में गढ़मुक्तेश्वर सिंभावली व पिलखुवा से आए दवा विक्रेताओं ने भी हिस्सा लिया।

यह रहे मौजूद (Diwali Festival)

कार्यक्रम में साधु सिंह, संजय अग्रवाल, विनीत जिंदल, संजय त्यागी, अनिल अग्रवाल, दीपक त्यागी, गौरव गर्ग, सुशील शर्मा, अरुण गोयल, प्रवीण त्यागी, अजय सोढ़ा, शैलेंद्र अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, राजीव डंग, संजीव कुमार, शिखर गुप्ता, अनुराग गर्ग, संजय जैन, गीता सचदेवा, कु. विनीता, अनिल रुहेला, मनोज सिंघल, सुनील कुमार, आबिद खान, प्रवेश कुमार, ललित जिंदल, विनोद त्यागी, संजीव गर्ग, अरुण सचदेवा, नवीन जैन, रोहित डंग, मोहन सेठी, अमित गोयल, सौरभ अग्रवाल, विकास चुग, प्रवीण आर्य, विपिन त्यागी, अंकुर शर्मा, सत्येंद्र, मोहित त्यागी, अमित शर्मा, मौ. आज़ाद, नीरज डाबरा, लईक अहमद, विशाल जिंदल, राजीव गुडलक, मनोज जैन, बोबिंद्र त्यागी, नीरज डाबरा, विकास त्यागी, गुलशन मालिक, इकबाल सिंह, रजत अरोरा, हरिओम चुग आदि उपस्थित रहें।

- Advertisement -

Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव Diwali festival हापुड़ केमिस्टस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-