Khabarwala24 News Garhmukteswar(Hapur): Divyangदिव्यांग जन कल्याण समिति के तत्वावधान में लखनऊ तक जा रही ट्राई साइकिल यात्रा शुक्रवार की देर शाम को गढ़मुक्तेश्वर पहुंची । यात्रा में शामिल दिव्यांग प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली योजना को धरातल पर ना मिलने से नाराज थे। यहां पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने यात्रा को क्षेत्र के गांव नानपुर में रोककर उनसे ट्रेन अथवा बस के माध्यम से लखनऊ जाने की अपील की। हालांकि यात्रा पर निकले दिव्यांगों ने उनकी एक न सुनी और शनिवार सुबह में निर्धारित समय पर लखनऊ के लिए रवाना हो गए ।
शुक्रवार की देर शाम यात्रा का नेतृत्व कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र और प्रदेश की सरकार Divyang दिव्यांगों के लिए काफी योजना चला रही है। लेकिन वह योजना धरातल पर नहीं दिखाई दे रही हैं ,जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार है ।सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह जागरूकता यात्रा निकाली गई है ।
उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि सरकार प्रदेश के सभी Divyang दिव्यांगों को आयुष्मान कार्ड, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन में सब्सिडी सहित अन्य सुविधाएं दें। उन्होंने कहा कि जब तक यह मांग नहीं उठाएगी तब तक दिव्यांगों को उनका हक नहीं मिल सकेगा। दिव्यांग यात्रा के माध्यम से लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री को अपना ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं यात्रा का विश्राम कराने के दौरान सीओ स्तुती सिंह ने अमित शर्मा से सभी दिव्यांगों को ट्रेन अथवा बस के माध्यम से लखनऊ जाने की अपील की ।लेकिन सभी दिव्यांग शनिवार की सुबह को ट्राई साइकिल से ही लखनऊ जाने के लिए अड़े रहे।




