Khabarwala 24 News Hapur Simbhaoli (अमजद खान): सिंभावली ब्लॉक के सिखैड़ा CHC का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को वर्चुअल लोकार्पण किया।कार्यक्रम का सीधा प्रसारण व उपमुख्यमंत्री के उद्बोधन को लोगों को सुनवाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील त्यागी ने कहा कि सीएचसी(CHC) को करीब चार करोड रुपए की लागत से तैयार किया गया है।शासन की मंशा के अनुसार सीएचसी (CHC)में मरीज को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।अस्पताल में भविष्य में और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
CHC शुभारंभ के मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं।शासन द्वारा स्कूलों और अस्पतालों का कायाकल्प कराया गया है।जिसका हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है।

CHC शुभारंभ के कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर प्रभारी डाक्टर अमित बैसला,राजीव शर्मा,रविंद्र मावी,डा सुहेल,हरेंद्र सिंह, आदि मौजूद थे।





