Hapur Khabarwala 24 News Hapur : थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सलाई के निकट मध्य गंग नहर में शुक्रवार को चाचा-भतीजे डूब गए थे। शनिवार को गोताखोरों की मदद से चाचा का शव बरामद कर लिया गया। जबकि भतीजे की तलाश की जा रही है। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हैं।

जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी संदीप (24 वर्षीय) अपने भतीजे दिपांशु और दो अन्य युवकों के साथ शुक्रवार शाम को गांव सलाई स्थित मध्य गंग नहर पुल पर नहाने के लिए गया था। अचानक दोनों डूब गए। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका था। आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कराई गई। शनिवार को चाचा का शव मिल गया जबकि भतीजे की तलाश की जा रही है। वहीं चाचा का शव देख परिजन में कोहराम मच गया और शोक की लहर दौड़ गई।



