CLOSE

Crime News पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक हुआ घायल, दूसरा फरार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Crime News  (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश अलीगढ़ जनपद के थाना क्वार्सी से हत्या के मामले में फरार चल रहा था। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि घायल बदमाश का साथी फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Crime News )

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस द्वारा जटपुरा चौराहा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध बाइक पर दो लोग दतैड़ी की तरफ से आ रहे थे। जिन्हें पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके साथ फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Crime news
Crime news

कौन है घायल बदमाश (Crime News )

पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार घायल बदमाश ने अपना नाम कैफ उर्फ चीनी पुत्र गुलशेर निवासी निशातगंज जीवनगढ़ थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ बताया है। जबकि फरार बदमाश के बारे में भी जानकारी मिली है। जिसकी पुलिस टीम तलाश कर रही है।

- Advertisement -

शातिर अपराधी है घायल बदमाश (Crime News )

सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि घायल बदमाश कैफ उर्फ चीनी घायल शातिर बदमाश है। जिसके विरूद्ध जनपद अलीगढ़ में हत्या,लूट, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर आदि अपराधों के करीब आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। अलीगढ़ पुलिस को आरोपी की हत्या के मामले में काफी दिनों से तलाश थी।

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस व एक बिना नम्बर प्लेट स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-