Crime लोन के नाम पर स्नातक की छात्रा से हजारों की ठगी

khaberwala24 Crime News Hapur : (गौरव शर्मा) : कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रहमनान निवासी स्नातक की छात्रा से शातिर ठगों ने लोन दिलाने के नाम पर 10650 रुपये ठग लिए। धनराशि वापस मांगने पर शातिरों ने आनाकानी की। अब पीड़ित छात्रा की पिता की ओर से ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khaberwala24 Crime News Hapur : (गौरव शर्मा) : कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रहमनान निवासी स्नातक की छात्रा से शातिर ठगों ने लोन दिलाने के नाम पर 10650 रुपये ठग लिए। धनराशि वापस मांगने पर शातिरों ने आनाकानी की। अब पीड़ित छात्रा की पिता की ओर से ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली में दर्ज मुकदमे में ब्रहमनान के निवासी बालकिशन अग्रवाल ने बताया कि वह ज्वैलरी माल की सप्लाई का काम करते हैं। उनकी पुत्री पूजा स्नातक की पढ़ाई कर रही है और घर पर ही गोल्ड प्लेटिंग के व्यापार में भी पिता की मदद करती है। काम को आगे बढ़ाने के लिए पूजा ने जुलाई 2023 को पांच लाख रुपये का आनलाइन लोन एप्लाई किया था। 07 जुलाई को उनकी पुत्री के मोबाइल पर एक काल आई। फोनकर्ता ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की डिटेल भेजने की बात कही। इसके बाद फोनकर्ता ने बताया कि उनका लोन स्वीकृत हो गया है। इसके लिए अलग-अलग 2150, 8500 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद शातिरों ने 17726 रुपये की और मांग की। इस पर पीड़िता ने कहा कि 10650 रुपये जो जमा कराए गए हैं, वह वापस कर दें। उन्हें लोन नहीं लेना। फोनकर्ता ने 21 दिन के भीतर रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। काफी दिन बीतने के बाद भी शातिरों ने न तो रुपये वापस किए और न ही लोन पास किया। जिसके बाद पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही शातिरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

Crime लोन के नाम पर स्नातक की छात्रा से हजारों की ठगी Crime लोन के नाम पर स्नातक की छात्रा से हजारों की ठगी Crime लोन के नाम पर स्नातक की छात्रा से हजारों की ठगी Crime लोन के नाम पर स्नातक की छात्रा से हजारों की ठगी Crime लोन के नाम पर स्नातक की छात्रा से हजारों की ठगी Crime लोन के नाम पर स्नातक की छात्रा से हजारों की ठगी Crime लोन के नाम पर स्नातक की छात्रा से हजारों की ठगी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News