co-operative committee चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ सदस्यों का चुनाव, रविवार को चुने जाएंगे सभापति

Khabarwala24 News Hapur : co-operative committee जिले की 63 समितियों से 567 संचालकों का चयन हो गया है, इसमें शनिवार को 152 संचालकों का चुनाव मतदान के जरिए हुआ। जबकि अन्य संचालक निर्विरोध चुने गए। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, झुटपुट विवाद के बीच चुनाव संपन्न हो गया। रविवार को सभापति पद का चुनाव होगा, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : co-operative committee जिले की 63 समितियों से 567 संचालकों का चयन हो गया है, इसमें शनिवार को 152 संचालकों का चुनाव मतदान के जरिए हुआ। जबकि अन्य संचालक निर्विरोध चुने गए। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, झुटपुट विवाद के बीच चुनाव संपन्न हो गया। रविवार को सभापति पद का चुनाव होगा, जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने पूरी ताकत लगा दी है।
प्रबंध कमेटी (सहकारिता, आवास, मत्स्य, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा, वस्त्रोद्योग, खादी तथा ग्रामोद्योग, दुग्ध, रेशम तथा उद्योग विभाग) की 64 समितियों में चुनाव को लेकर पैक्स और कुछ अन्य समितियों को छोड़कर अधिकांश में निर्विरोध संचालक चुने गए थे। शनिवार को 152 संचालकों को चुनने के लिए सुबह से ही समितियों पर मतदाता पहुंचने लगे।
शाम चार बजे तक मतदान हुआ, इसके बाद मतगणना कर विजेता संचालकों की घोषणा कर दी गई। कुल मिलाकर अब 567 संचालक विजेता घोषित हैं, जिसमें मतदान के बाद चुने जाने वाले और निर्विरोध वाले शामिल हैं। बाबूगढ़ की किसान सहकारी समिति पर चुनाव स्थगित किया गया है, क्योंकि यहां सूची को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया था, निर्वाचन अधिकारी ने यहां चुनाव भी स्थगित कर दिया।

Voters going to vote in cooperative society elections 2
Voters going to vote in cooperative society elections 

रविवार को होगा सभापति पद का चुनाव
अब 64 समितियों में से 63 पर रविवार को सभापति पद का चुनाव होगा। सभापति पद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी दल हर संभव कोशिश में जुट गए हैं। विजेता संचालकों को अपने पक्ष में वोट करने का हर संभव प्रयास हो रहा है। समितियों पर सुरक्षा के कड़ें इंतजाम रहे।
-, आज सभापति पद पर होगा चुनाव-
समिति में संचालक पद के लिए चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। रविवार को सभापति पद का चुनाव होगा। सुबह साढ़े आठ बजे से मतदान शुरू होगा, शाम पांच बजे से परिणाम घोषित किए जाएंगे।—विकास नेहरा, एआर कॉपरेटिव

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

- Advertisement -

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News