CLOSE

cdo ने की ठोस तरल एवं विशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : मुख्य विकास अधिकारी (cdo) प्रेरणा सिंह ने विकास भवन के सभागार में ठोस तरल एवं विशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण पर्यटन स्मार्ट विलेज, स्मार्ट हेल्थ, स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट सैनिटेशन, स्मार्ट अमृतसर एवं वाटर कन्वर्जेंस पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के समस्त गौशालाओं में गोवंशों के लिए चारा पूर्ण मात्रा में उपलब्ध कराएं।

समस्त खंड विकास अधिकारी प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सब सेंटर जहां पर पब्लिक आवागमन ज्यादा रहता है वहां पर स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत समूह की महिलाओं से कैंटीन खुलवाएं ताकि उनकी आय में वृद्धि हो। समस्त खंड विकास अधिकारी एरिया इंस्पेक्शन के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप निरीक्षण करें। सभी सेक्टर प्रभारी अगले सप्ताह में प्रत्येक गांव में 1-1अमृत सरोवर पर कार्य प्रारंभ करते हुए अवगत कराएेंगे।

- Advertisement -

25 जनवरी को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता दिवस के रूप में समस्त खंड विकास अधिकारी अपने-अपने खेल मैदानों में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता आयोजित कराएंगे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी समस्त सेक्टर प्रभारी मौजूद थे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-