CLOSE

Hapur की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में CBI की तलाशी, रिश्वतखोर RPF हैड कांस्टेबल के घर छानबीन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के हेड कांस्टेबल हितेंद्र सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घटना शुक्रवार को लखनऊ में हुई, जिसके बाद सीबीआई की एक टीम ने हितेंद्र सिंह के हापुड़ में जरोठी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के घर पर छानबीन की गई। इस दौरान टीम ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की, साथ ही हितेंद्र के रहन-सहन, प्रॉपर्टी, और बैंक खातों की जानकारी जुटाई।

क्या है पूरा मामला

Hapur देहात थाना क्षेत्र में जरोठी रोड, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, देहात थाना क्षेत्र के निवासी हितेंद्र सिंह वर्तमान में लखनऊ में आरपीएफ हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। एक शिकायत के आधार पर सीबीआई ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए उन्हें 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। सीबीआई ने इस मामले की गहन जांच शुरू की।

सीबीआई टीम ने की छानबीन

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की एक टीम शुक्रवार शाम को हितेंद्र सिंह के Hapur के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार, टीम ने हितेंद्र के घर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उनके कमरे, अलमारी, और मकान के अन्य हिस्सों की गहन जांच की गई। सीबीआई ने हितेंद्र की पूर्व तैनातियों, उनकी प्रॉपर्टी, बैंक खातों, और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई।

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त, टीम ने परिजनों से पूछताछ की और पड़ोसियों से हितेंद्र के रहन-सहन और सामाजिक व्यवहार के बारे में जानकारी हासिल की।सीबीआई ने यह भी जांच की कि हितेंद्र कब से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रह रहे हैं और उनके परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं। पड़ोसियों से मिली जानकारी को भी दर्ज किया गया ताकि हितेंद्र की आर्थिक और सामाजिक पृष्ठभूमि का पूरा ब्योरा तैयार किया जा सके।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस कार्रवाई से पहले सीबीआई की टीम ने Hapur देहात थाने से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस बल को साथ लिया। देहात थाना प्रभारी विजय कुमार ने पुष्टि की कि सीबीआई की एक टीम ने उनके साथ समन्वय किया था। उन्होंने बताया कि हितेंद्र सिंह को लखनऊ में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई की कार्रवाई के विस्तृत विवरण की जानकारी उनके पास नहीं है।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-