CLOSE

BJP News भाजपा में तेज हुई निगमों-आयोगों को भरने की कवायद, जुटे नेता

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

BJP News Khabarwala 24 News Lucknow : उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 69 जिला इकाई अध्यक्षों को बदल दिया है। प्रदेश के जिला संगठन में इस बंपर बदलाव के बाद अब भाजपा में खाली पड़े निगम-आयोगों को सीटों को भरे जाने की कवायद तेजी से हो रही है। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को विभिन्न जगहों पर समायोजित करना चाहती है। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल महिला, अनुसूचित जाति सहित अन्य आयोगों को लेकर नामों की स्क्रीनिंग का सिलिसला शुरू हो चुका है। पार्टी नेताओं ने निगम-आयोगों में जगह पाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

लोकसभा चुनाव मिशन-2024 को लेकर भाजपा ने संगठन और सरकार के मोर्चे पर सक्रियता और बढ़ा दी है। जिला व महानगर अध्यक्षों में प्रदेश नेतृत्व द्वारा किए गए उम्मीद से अधिक बदलाव को लेकर पार्टीजन काफी उत्साहित हैं। जिला अध्यक्षकों के बाद अब क्षेत्रीय टीम में भी बदलाव होने हैं। इसके साथ ही निगम-आयोगों में भी जल्द नियुक्तियां होनी हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रदेश नेतृत्व ने इसकी तैयारी शुरू भी कर चुका है। मगर जिलाध्यक्षों के बदलाव और घोसी उपचुनाव ने इसकी गति धीमी कर दी थी। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो अक्तूबर-नवंबर तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष की सीट न पाने वाले भी दौड़ में शामिल

बताया गया कि जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल पार्टी के तमाम नेता सफलता न मिलने से निराश हैं। इनमें से बहुतों ने अब निगम-आयोगों में जगह पाने के लिए प्रयास आरंभ कर दिए हैं। इसके लिए उन्होंने लॉबिंग भी शुरू कर दी है। संगठन के साथ ही जनप्रतिनिधियों व आरएसएस के पदाधिकारियों की चौखट पर भी वह सिफारिश कराने के लिए पहुंच रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो कुछ नाम प्रदेश नेतृत्व के पास पहुंच चुके हैं। जबकि अभी कुछ और नाम मांगे गए हैं।

- Advertisement -

Bjp news भाजपा में तेज हुई निगमों-आयोगों को भरने की कवायद, जुटे नेता Bjp news भाजपा में तेज हुई निगमों-आयोगों को भरने की कवायद, जुटे नेता Bjp news भाजपा में तेज हुई निगमों-आयोगों को भरने की कवायद, जुटे नेता Bjp news भाजपा में तेज हुई निगमों-आयोगों को भरने की कवायद, जुटे नेता Bjp news भाजपा में तेज हुई निगमों-आयोगों को भरने की कवायद, जुटे नेता Bjp news भाजपा में तेज हुई निगमों-आयोगों को भरने की कवायद, जुटे नेता Bjp news भाजपा में तेज हुई निगमों-आयोगों को भरने की कवायद, जुटे नेता Bjp news भाजपा में तेज हुई निगमों-आयोगों को भरने की कवायद, जुटे नेता

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-