भाकियू मासिक पंचायत: किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया

खबरwala 24 न्यूज धौलाना : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक पंचायत तहसील परिसर में हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। शनिवार को भी यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न समस्याओ को लेकर तहसीलदार प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें निजी नलकूपों पर लगाए जा रहे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज धौलाना : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक पंचायत तहसील परिसर में हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

शनिवार को भी यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न समस्याओ को लेकर तहसीलदार प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें निजी नलकूपों पर लगाए जा रहे मीटर पर तुरंत रोक लगाने, नील गाय के शिकार पर लगी रोक को हटाए जाने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित और गन्ना पर्ची का इंडेंट बढ़ाने, वृद्धा पेंशन दोबारा शुरू करवाने ,ग्राम ककराना में किसान के पशुओं की मौत का मुआवजा दिलवाने, ग्राम सिरोधन में चकमार्ग खुलवाने और गांव धौलाना में हो रहे अवैध कब्जा पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई।

- Advertisement -

यूनियन के जिला महासचिव भवेंद्र सिंह सिसोदिया और यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह गुर्जर ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो उन्हें अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए विवश होना पड़ेगा । जिसके लिए किसान सदैव तैयार रहते हैं।

इस अवसर पर वेद प्रकाश, आस मोहम्मद, सुनीता , संयोगिता, सतेंद्र सिंह , मनोज गोस्वामी , वसीम अहमद , मयंक राणा , वसीउल्लाह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News