CLOSE

AKP (PG) College एकेपी की छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक, निकाली रैली

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: AKP (PG) College (साहिल अंसारी)

आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व मतदाता जागरूकता समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डा. सर्वेश कुमारी के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया ।

Akp (pg) college एकेपी की छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक, निकाली रैली

- Advertisement -

उम्र 18 हो गई पूरी अब मतदान है जरूरी… (AKP (PG) College)

छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर आर्य कन्या महाविद्यालय से रवाना किया । छात्राओं ने महाविद्यालय से स्वर्ग आश्रम रोड पर जागरूकता नारे लगाते हुए रैली निकाली । सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो , अपनी ताकत को पहचान ,आओ सब करें मतदान ,उम्र 18 हो गई पूरी अब मतदान है जरूरी ,सत्य और ईमान से सरकार बने मतदान से , ,सुनो रे भैया सुनो रे बहना वोट देने जरूर जाना जैसे नारों के साथ नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया।

नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक (AKP (PG) College)

छात्राओं द्वारा स्वर्ग आश्रम रोड के नुक्कड़ पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें पारुल ,श्रुति मिश्रा गुंजन जयंत ,मेघा ,सोनिया ,खुशबू ,इलमा आदि छात्राओं ने सभी को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया । सड़क पर आने जाने वाले लोगों ने नुक्कड़ नाटक का भरपूर आनंद उठाया व अपने मत के अधिकार को भली-भांति समझा। उन्होंने छात्राओं के इस प्रयास को सराहा एवं भूरी भूरी प्रशंसा की । स्वयंसेविका शिखामणि व श्रुति मिश्रा ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘इस चुनाव में कीजिए अपने मत का दान’ गीत द्वारा सभी को जागरूक करने का प्रयास किया

Akp (pg) college एकेपी की छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक, निकाली रैली

- Advertisement -

सशक्त देश का होता है निर्माण (AKP (PG) College)

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने स्वयं सेविकाओं को मतदान के अधिकार के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि केवल मतदान के माध्यम से ही एक सशक्त देश का निर्माण किया जा सकता है। सभी जागरूक मतदाताओं का यह कर्तव्य है कि वह अपने इस अधिकार का प्रयोग करके सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

मतदान हमारा कर्तव्य (AKP (PG) College)

कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने अपने विचारों के माध्यम से सभी को संदेश दिया कि मतदान हमारे जीवन के लिए कितना आवश्यक है मतदान न केवल हमारा अधिकार है अपितु यह हमारा कर्तव्य भी है । हम सभी को अपना यह कर्तव्य बहुत विवेक के साथ निभाना चाहिए ।

यह रहे मौजूद (AKP (PG) College)

अभियान में प्रोफेसर आभा शुक्ला कौशिक ,प्रोफेसर जया शर्मा, डाॅ मीनू कश्यप तथा मतदाता समिति की सदस्या डॉक्टर नीशू यादव ,विनीता पारस ,प्रियंका सोनकर वह साधना आदि उपस्थित रहे।

Akp (pg) college एकेपी की छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक, निकाली रैली Akp (pg) college एकेपी की छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक, निकाली रैली Akp (pg) college एकेपी की छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक, निकाली रैली Akp (pg) college एकेपी की छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक, निकाली रैली Akp (pg) college एकेपी की छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक, निकाली रैली Akp (pg) college एकेपी की छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक, निकाली रैली

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-