Air Pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव

Air Pollution Khabarwala24 News Hapur : शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने और धूल को खत्म करने के लिए नगर पालिका दो बड़ी रोड स्वीपर मशीन से सड़कों की सफाई कराएगी। इसके साथ ही तीन एंटी स्मॉग गन खरीदकर शहर की सड़कों और पेड़ों पर छिड़काव किया जाएगा, जिसके प्रदूषण पर अंकुश लगाया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Air Pollution Khabarwala24 News Hapur : शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने और धूल को खत्म करने के लिए नगर पालिका दो बड़ी रोड स्वीपर मशीन से सड़कों की सफाई कराएगी। इसके साथ ही तीन एंटी स्मॉग गन खरीदकर शहर की सड़कों और पेड़ों पर छिड़काव किया जाएगा, जिसके प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सकेगा। इन मशीनों की खरीद पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका भुगतान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा। जिसके हापुड़ नगर पालिका के हैडओवर कर देखरेख का जिम्मा सौंपा जाएगा।
शहर में प्रदूषण बढ़ने से चारों तरफ धुंध का चादर छाई हुई है और सड़कों पर धूल उड़ती रहती है। ऐसे में शहर के लोगों को आंखों में जलन और सांस रोगियों की भी परेशानी बढ़ गई है। प्रदूषण को कम करने के लिए नगर पालिका द्वारा दो बड़ी स्वीपर मशीन खरीदकर सड़कों की सफाई कराए जाएगी, जिससे सड़कों पर उड़ने वाली धूल कम होगी।
एक स्वीपर मशीन की कीमत 85 लाख रुपये होगी। मशीन से सड़क की सफाई के साथ अंदर लगे ऑटोसिस्टम से सड़क की धूल को अपने अंदर खींच लेगी जो मशीन में लगे एक पाइप में जमा होती रहेगी। इसके साथ ही मशीन पानी का छिड़काव भी करती रहेगी, जिससे धूल उडऩे के कारण होने वाला प्रदूषण भी घट सकेगा। इसके संचालन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

पहले भी खरीदी गई थी मशीन, कभी कभी देती है दिखाई- (Air Pollution)

नगर पालिका द्वारा करीब चार वर्ष पूर्व 33 लाख रुपये की लागत से सड़कों और डिवाइडर की सफाई करने के लिए छोटी स्वीपर मशीन खरीदी गई थी। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार गढ़ और दिल्ली रोड पर सप्ताह में दो बार मशीन से सफाई कराई जाती है। लेकिन लोगों का कहना है कि किसी वीआईपी का शहर में आगमन होने पर ही मशीन से सड़कों की सफाई होती दिखाई देती है।

- Advertisement -

खरीदी जाएंगी तीन एंटी स्मॉग गन, सड़कों और पेड़ों पर छिड़काव से कम होगा प्रदूषण- (Air Pollution)

बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा तीन एंटी स्मॉग गन खरीदी जाएंगी, एक गन मशीन की कीमत 7.30 लाख रुपये । एंटी स्माग गन से सड़कों और पेड़ों पर छिड़काव किया जाएगा, जिससे धूल दब जाएगी। इस गन में पानी को फव्वारों में बदलने और हवा में पार्टिक्यूलेट खत्म करने की तकनीक है। इन गन से 30 मीटर तक हवा के प्रदूषित कण नीचे बैठ जाते हैं। प्रत्येक गन की क्षमता 400 लीटर वाला पानी का टैंक है। सड़कों के साथ पेड़ों पर भी छिड़काव कर पेड़ों से धूल को हटाया जाएगा, जिससे वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी।

खरीद की शुरू हो गई है प्रक्रिया- (Air Pollution)

मशीनों को खरीदने के लिए जैम पोर्टल पर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर की बिड खुलने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 50 प्रतिशत राशि को अवमुक्त कर दिया जाएगा। शेष 50 प्रतिशत राशि मशीने खरीदने के बाद मिलेगी। दिवाली के बाद टेंडर प्रकिया पूर्ण हो जाएगी, इस माह के अंत तक ही मशीनों से कार्य शुरू हो जाने की संभावना है। -सौरभ नाथ, नगर पालिका ईओ

Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव Air pollution शहर में रोड स्वीपर मशीन से होगी सफाई, एंटी स्मॉग गन से छिड़काव

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News