अधिवक्ता से मारपीट का मामला: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

kabarwala24 News Hapur: अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता और मारपीट किए जाने के आरोप के मामले में सोमवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य न्यायिक कार्य से विरत रहे। सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी एेनुलहक की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक हुई। जिसका संचालन सचिव […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

kabarwala24 News Hapur: अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता और मारपीट किए जाने के आरोप के मामले में सोमवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य न्यायिक कार्य से विरत रहे।

सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी एेनुलहक की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक हुई। जिसका संचालन सचिव नरेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिवकर्ता खुर्रम सलीम के साथ पुलिस द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के कारण अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि 13 मार्च को अधिवक्ता संपूर्ण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

क्या है मामला

अधिवक्ताओं ने बताया कि पांच मार्च को बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी में अधिवक्ता खुर्रम सलीम के साथ पुलिस ने अभद्रता कर दी थी। विरोध करने पर पुलिस ने अधिवक्ता से मारपीट की। इतना ही नहीं अधिवक्ता को जबरन पुलिस की गाड़ी में बैठाकर कोतवाली में बंद कर दिया। पुलिस ने अधिवक्ता को भयभीत करने के लिए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। मामले की जानकारी पर अधिवक्ताओं का एक समूह कोतवाली पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस ने अधिवक्ता को छोड़ दिया था। इस घटना को लेकर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिवक्ता के सम्मान से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

- Advertisement -

वादकारी हुए परेशान

रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को कचहरी में बड़ी संख्या में वादकारी पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस कारण वह मायूस होकर वापस लौट गए।

अधिवक्ता से मारपीट का मामला: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता 42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News