khabarwala 24 News Garhmukteshwar: (Girl Drop Elfi in Eye)कई बार बच्चे अनजाने में एेसा कर देते हैं कि जीवन में खलबली मच जाती है। हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में रहने वाले एक व्यक्ति के सात वर्ष की बच्ची ने खेल खेल में आंख की दवाई समझ कर एलफी को आंख में डाल ली। जानकारी मिलने पर स्वजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। इससे उसकी आंख पूरी तरह चिपक गई। बच्ची को लेकर परिवार के सदस्यों की सांसे अटकी रही।
क्या है मामला
बच्ची के परिजन ने बताया कि शुक्रवार को उसकी सात वर्ष की पुत्री हुमैरा घर पर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची ने बैड पर रखी Girl Drop Elfi in Eye एलफी को अब आंखों की दवा समझा कर अपनी दोनों आंखों में डाल ली। जिसके बाद उसकी आंख चिपक गई और बच्ची की आंख में जलन होने लगी। आंखों की जलन होने पर बच्ची रोने लगी। इसे देख परिजन परेशान हो गए। बच्चे से उन्होंने जानकारी की तो उसने बताया कि आंखों में उसने दवा की जगह एलफी डाल ली। यह सुनते ही परिजन के होश उड़ गए और आनन फानन में वह बच्ची को अस्पताल लेकर दौड़े।
मेरठ के अस्पताल में बच्ची को कराया भर्ती
परिजन बच्ची को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर में ले जाने की सलाह दी। जिस पर परिजन तुरंत बच्ची को लेकर मेरठ के एक अस्पताल में ले गए। जहां उसे भर्ती कराया गया। मेरठ के अस्पताल में बच्ची का उपचार चल रहा है।


