CLOSE

Ghaziabad Police Viral Video बिल्डर के साथ रील बनानी पड़ी भारी, पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल रील पर UP पुलिस का बड़ा एक्शन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Ghaziabad: Ghaziabad Police Viral Video पुलिसकर्मियों के रील बनाने वाले कई बार विवाद हो चुका है, कईयों पर कार्रवाई हो चुकी है। लेकिन उसके बाद भी कुछ मानने के लिए तैयार नहीं हैं। गाजियाबाद के लोनी के दो सब इंस्पेक्टर पर रील बनवाने का ऐसा चस्का लगा कि ना उन्हें वर्दी याद रही और ना ही ड्यूटी। दोनों सब इंस्पेक्टर एक बिल्डर के साथ रील बना रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई हुई है, जबकि बिल्डर पर भी कार्रवाई की गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल (Ghaziabad Police Viral Video)

सोशल मीडिया पर दोनों पुलिसकर्मियों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे बिल्डर के साथ रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स पुलिस पर सवाल उठाने लगे कि आखिर पुलिसकर्मी बिल्डर के साथ रील क्यों बना रहे हैं? वीडियो को सरताज चौधरी नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। अब पुलिस ने पुलिसकर्मियों के साथ ही बिल्डर पर भी कार्रवाई की है।

बिल्डर पर भी हुई कार्रवाई (Ghaziabad Police Viral Video)

एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रेनी सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शर्मा और रितेश कुमार बिल्डर के ऑफिस में मौजूद हैं। वहीं दूसरी वीडियो में प्रॉपर्टी डीलर दोनों पुलिसकर्मियों को अपने बगल में खड़ा कर रील बनवा रहा है। इतना ही नहीं, एक अन्य वीडियो में तीनों एक निर्माणाधीन हाईवे पर खड़े हैं और इसका रील बनवा रहे हैं। अब पुलिस ने तीनों पर एक्शन लिया है।

- Advertisement -

प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हुए निलंबित (Ghaziabad Police Viral Video)

गाजियाबाद डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों धर्मेंद्र शर्मा और रितेश कुमार को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही रील में दिख रहे प्रॉपर्टी डीलर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सरताज के विरुद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-