CLOSE

Ganga Express Way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Ganga Express Way Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य तेजी से चल रहा है। एक्सप्रेसवे के लिए दो प्रमुख स्थानों बिजौली इंटरचेंज और किठौर रोड फ्लाईओवर के पिलर का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। इंटरचेंज पर मेरठ बुलंदशहर रोड हाईवे पर बिना वाहनों का डायवर्जन किए फ्लाईओवर के सीमेंटेड गाटर रखने का कार्य भी शुरू हो गया है। यहां इंटरचेंज आकार लेने लगा है। वर्ष 2025 के मध्य तक पुलों का निर्माण करने का लक्ष्य है, अधिकारी बदायुं तक 37 प्रतिशत कार्य पूरा करने का दावा कर रहे हैं।

पैकेज में विभाजित कर चल रहा निर्माण कार्य (Ganga Express Way)

गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य कुंभ-2025 से पहले अगले साल दिसंबर तक पूरा पर अधिक जोर है। इसके लिए निर्माण कंपनी को भी विशेष रूप से निर्देशित किया है। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे को 12 पैकेज में विभाजित कर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। कुल 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर 18 फ्लाईओवर व आठ रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के उदगम स्थल खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली के पास मेरठ-बुलंदशहर हाईवे-334 पर बन रहे इंटरचेंज का निर्माण कार्य भी तेज हो गया है। यहां इंटरचेंज का निर्माण कार्य धरातल पर दिखाई देने लगा है। इसी स्थान से हाईवे की शुरूआत होगी, जो प्रयागराज तक जाएगा।

यहां एक बड़े हिस्से का अधिग्रहण किया गया है। यहीं पर हाईवे 334 पर उतार चढ़ाव दिया जाएगा। जिसके लिए हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है। हालांकि इसके लिए रूट का डायवर्जन करना नहीं पड़ा है। वाहनों को इसी के नीचे से धीमी गति से निकाला जा रहा है। यहां करीब 40 से अधिक पिलर पर इंटरचेंज तैयार किया जाएगा। हाईवे पर बने डिवाइडर व दोनों ओर पिलर का निर्माण किया जा चुका है।

- Advertisement -

किठौर रोड पर भी शुरू हुआ फ्लाईओवर का कार्य (Ganga Express Way)

हापुड़ के किठौर रोड पर गांव लौटी के पास गंगा एक्सप्रेसवे इसे पार करेगा। इसके लिए यहां काफी लंबे समय से यहां निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस रोड के दोनों किनारों पर अब पिलर खड़े होने के बाद इसके ऊपर भी सीमेंटेड गाटर डाले जा रहे हैं। यहां भी वाहनों को इसके नीचे से धीमी गति से निकाला जा रहा है।

मेरठ से बदायुं तक 37 प्रतिशत कार्य पूरा

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के मुख्य हिस्सों पर पहले जोर दिया जा रहा है। कंपनी द्वारा मेरठ से बदायुं तक का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसमें अभी तक जगह जगह टुकड़ों में कार्य किया जा रहा है, इस हिस्से में अभी तक करीब 37 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू

- Advertisement -
Add
Add

Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू Ganga express way बिजौली इंटरचेंज के पास एनएच 334 पर फ्लाईओवर बनना हुआ शुरू

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-