Bareilly Violence: ‘बरेली में एक मौलाना भूल गया कि राज्य में शासन किसका है, हमने ऐसा सबक सिखाया है कि…’ बोले CM योगी

Khabarala24 Bareilly Violence News: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भारी हंगामा हुआ। ‘आई लव मोहम्मद’ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसमें पथराव, तोड़फोड़ और पुलिस पर फायरिंग की घटनाएं हुईं। इस मामले में पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में लिया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarala24 Bareilly Violence News: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भारी हंगामा हुआ। ‘आई लव मोहम्मद’ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसमें पथराव, तोड़फोड़ और पुलिस पर फायरिंग की घटनाएं हुईं। इस मामले में पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में लिया है।

सीएम योगी का सख्त बयान (Bareilly Violence)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, “बरेली में एक मौलाना भूल गया कि राज्य में शासन किसका है। उसे लगा कि वो जब चाहे व्यवस्था को रोक सकता है। हमने साफ कर दिया कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू लगेगा।” योगी ने आगे कहा, “हमने ऐसा सबक सिखाया है कि आने वाली पीढ़ियां दंगे करने से पहले दो बार सोचेंगी।”

- Advertisement -

सीएम ने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “2017 से पहले यूपी में दंगाइयों को सम्मानित किया जाता था। सत्ता उनके सामने झुकती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हमने कर्फ्यू तक नहीं लगने दिया। यूपी के विकास की कहानी यहीं से शुरू होती है।”

मौलाना तौकीर रजा को हाउस अरेस्ट से हिरासत तक (Bareilly Violence)

पुलिस ने पहले मौलाना तौकीर रजा को हाउस अरेस्ट किया था। बाद में उन्हें फाइक एन्क्लेव से अज्ञात स्थान पर पूछताछ के लिए ले जाया गया। पुलिस उनके और उनके समर्थकों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है ताकि हिंसा में उनकी भूमिका स्पष्ट हो सके। सूत्रों के अनुसार, पुलिस जल्द ही उनकी औपचारिक गिरफ्तारी दिखा सकती है।

पुलिस की कार्रवाई: 39 गिरफ्तार, 10 FIR दर्ज (Bareilly Violence)

बरेली पुलिस ने हिंसा के मामले में अब तक 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। 1700 अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ 10 FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दंगाइयों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -

योगी सरकार का कड़ा रुख (Bareilly Violence)

सीएम योगी ने शुक्रवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। अलग-अलग थानों में अब तक 10 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद से यूपी में कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा, “पहले दंगाइयों और माफियाओं को सत्ता का संरक्षण मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। यूपी अब विकास के रास्ते पर है।”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News