Baghpat में फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 पर मुकदमा दर्ज, करोड़ों की ठगी का है मामला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Baghpat: बागपत में करोड़ों रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी ने निवेशकों को पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर जिले के 500 से अधिक लोगों से धोखाधड़ी की। एक साल से रिटर्न न मिलने पर पीड़ितों ने बागपत कोतवाली में सोसाइटी के ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े, आलोक नाथ समेत 22 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

क्या है पूरा मामला (Baghpat)

मामले की शुरुआत मीतली गांव की निवासी बबली से हुई। उनके गांव में बिजरौल निवासी एक युवक का आना-जाना था, जो सोसाइटी से जुड़ा हुआ था। उसने कंपनी को भारत सरकार के कृषि मंत्रालय और सहकारी मंत्रालय में पंजीकृत बताया। बबली ने समालखा हरियाणा की ब्रांच में 1.90 लाख रुपये की एफडी कराई। इसके बाद लुहारी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शर्मिला, सूरज और कई अन्य ग्रामीणों ने भी निवेश किया।

अचानक लेन-देन का सॉफ्टवेयर बंद कर दिया (Baghpat)

आरोप है कि 27 नवंबर 2024 को कंपनी ने अचानक लेन-देन का सॉफ्टवेयर बंद कर दिया। पीड़ितों ने समालखा स्थित कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से बात की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जांच में पता चला कि कंपनी ने जिले में 25 से अधिक एजेंट नियुक्त कर 500 से ज्यादा लोगों से पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई थी।

- Advertisement -

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Baghpat)

मुकदमे में कंपनी के एमडी समीर अग्रवाल और पीए पंकज अग्रवाल भी आरोपी हैं, जो दुबई भाग चुके हैं। श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे और विभिन्न कार्यक्रमों में इसका प्रमोशन करते थे। बाकी 18 आरोपी एजेंट हैं। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-