Khabarwala 24 News Agra: Agra Newsएसटीएफ नोएडा को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के कुख्यात गैंगस्टर पवन उर्फ कल्लू को आगरा में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था और उसके खिलाफ 18 से ज्यादा गंभीर केस दर्ज थे, जिसमें हत्या और रंगदारी जैसे अपराध शामिल हैं।
गाजियाबाद का निवासी, कई मामलों में वांछित (Agra News)
बदमाश की पहचान गाजियाबाद निवासी पवन उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। वह आगरा के Tajganj Police Station में दर्ज रंगदारी के मुकदमे में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पवन शासन द्वारा चिह्नित रणदीप भाटी-अमित कसाना गैंग का सक्रिय शूटर बताया जा रहा है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2021 में हत्या के आरोप में उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसी दौरान वह दिल्ली से गिरफ्तार होकर जेल गया था।
हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ाव, 2025 में फिर सक्रिय (Agra News)
जेल में रहने के दौरान पवन का संपर्क हरियाणा के कुख्यात Himanshu Bhau गैंग से हुआ। वर्ष 2025 में जेल से रिहा होने के बाद उसने बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह इस गैंग के साथ मिलकर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था।
उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में सक्रिय है, जिसके बाद घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
लूटी गई 9 एमएम पिस्टल बरामद (Agra News)
मुठभेड़ के दौरान पवन के पास से भारी मात्रा में कारतूस और असलहे बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि बरामद 9 एमएम पिस्टल वर्ष 2016 में कांस्टेबल मोनू धीमन से लूटी गई थी। यह पिस्टल Bisrakh Police Station क्षेत्र से लूटी गई थी, जिसका मुकदमा पहले से दर्ज है।
पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


