यूपी के कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाने को उत्सुक:आजम बेग

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय काॅर्डिनेटर आजम बेग ने कहा कि राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए जिस जज्बे के साथ सड़कों पर निकले हैं वे उसमें जरूर कामयाब होंगे। ऐसा कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को विश्वास हैं। बेग यहां शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव अब्दुल कलाम मालागढ़ वालों के आवास […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय काॅर्डिनेटर आजम बेग ने कहा कि राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए जिस जज्बे के साथ सड़कों पर निकले हैं वे उसमें जरूर कामयाब होंगे। ऐसा कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को विश्वास हैं।

बेग यहां शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव अब्दुल कलाम मालागढ़ वालों के आवास पर पहुंचे।उन्होंने कहा कि सर्दी के समय में भी राहुल गांधी के कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनके इन्हीं हौंसलो और लोगों के बेशुमार प्यार की वजह से उन्होंने 3,000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी की पदयात्रा पूरी कर चुके हैं। अब यह यात्रा दिल्ली के रास्ते यूपी में जैसे जैसे प्रवेश करने जा रही हैं वैसे ही यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपने नेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए बेहद उत्साह हैं।

उन्होंने बताया कि आगामी 3 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के रास्ते गाजियाबाद में प्रवेश करने जा रही हैं। जो कि यूपी गेट से शुरू होकर लोनी होते हुए बागपत और शामली जिले में पहुंचेगी। यूपी में करीब 120 किलोमीटर की यह यात्रा निकाली जाएगी। बेग ने दावा किया कि 3 जनवरी से यूपी में शुरू होने जा रही भारत जोड़ो यात्रा में लाखों की संख्या में लोग पदयात्रा करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी सईद शाकिब अली ने बताया कि राहुल गांधी जिस हिम्मत और हौंसले के साथ पदयात्रा कर रहे हैं उस पदयात्रा को यूपी में सफल बनाने की जिम्मेदारी हर कांग्रेसी की हैं। उन्होंने कहा हैं कि हर कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी की पदयात्रा का प्रचार जोर शोर से करें। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को राहुल गांधी जी की पदयात्रा का प्रचार करें।

यह रहे मौजूद

सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, डॉक्टर ईरशाद, असलम कुरैशी, शादाब सैफी, एहतेशाम कुरैशी, निसार खान, गौरव गर्ग, राहुल शर्मा, अब्दुल कलाम, वाई के शर्मा, भरतलाल शर्मा, रिजवान कुरैशी, सुदेश कुमार, इकबाल कुरैशी, असलम सैफी, सद्दाम अब्बासी, मुजम्मिल, पोहित सिंह, सुबोध सिंह, सरफराज, अक्की कुरैशी, इमरान आदि लोग मौजूद रहें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News