Tamil Nadu Woman Thrown Off Bus चलती बस से नीचे गिरी महिला, जाको राखो साईयां मार सके ना कोय ; सीसीटीवी में कैद हुई घटना; देखिए वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Tamil Nadu Woman Thrown Off Bus तमिलनाडु में हुई एक बस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं। वीडियो में एक महिला बस से नीचे गिर गई, जिस वक्त महिला नीचे गिरी बस काफी रफ्तार में थी। उसे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Tamil Nadu Woman Thrown Off Bus तमिलनाडु में हुई एक बस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं। वीडियो में एक महिला बस से नीचे गिर गई, जिस वक्त महिला नीचे गिरी बस काफी रफ्तार में थी। उसे नीचे गिरता देख अन्य यात्री हैरान रह गए और तुरंत बस रोकने के लिए आवाज दी लेकिन इस बड़ी दुर्घटना के बाद भी चमत्कार हो गया।

सीधे बस के नीचे गिरी (Tamil Nadu Woman Thrown Off Bus)

मामला तमिलनाडु के नमक्कल का बताया जा रहा है, जहां एक महिला बस में सवार थी। सामने आए सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला चलती बस के गेट के पास खड़ी है। जानकारी के मुताबिक, वह कपड़े खरीदने के लिए सलेम गई थी और बस से घर वापस आ रही थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे बस से नीचे जा गिरी।

- Advertisement -

जाको राखो साईयां मार सके ना कोय (Tamil Nadu Woman Thrown Off Bus)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस अचानक तेजी से मुड़ी तो महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बस से नीचे गिर गई। महिला को नीचे गिरता देख यात्री घबरा गए और उन्होंने बस ड्राइवर को इसकी सूचना दी ,बस ड्राइवर ने कुछ दूर जाकर गाड़ी रोकी। वहां मौजूद यात्री तुरंत महिला के पास पहुंचे तो उसकी सांसें चल रही थीं।

महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला गंभीर रूप से घायल हुए। गिरने के बाद कई फ़ीट तक घिसटती रही लेकिन उसकी जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग यही कह रहे हैं , जाको राखो साईयां मार सके ना कोय।

- Advertisement -

पहले भी हुआ था वीडिया वायरल (Tamil Nadu Woman Thrown Off Bus)

इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स बस की खिड़की से हाथ निकालकर बैठा था लेकिन तभी अचानक एक खंभे से टकरा गया। इस घटना में शख्स का हाथ टूट गया था। लोगों को सबक मिला कि बस में बैठने के बाद हाथ को अंदर ही रखना चाहिए, कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News