CLOSE

Surya Pratap Shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री Surya Pratap Shahi ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेंगी। अभी पांच राज्यों के चुनाव में इस बात का संकेत दे दिया है कि देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। चाहे वह आईएनडीए हो या पीडीए हो। यह सब वो लोग हैं जो चुनाव के समय में इकट्ठा होते हैं और चुनाव बीतने के बाद बिखरते हैं और यह पांच राज्यों के चुनाव में भी दिखाई दिया कि सीटों की मारामारी किस तरह से होती है। इनका उद्देश्य है कि देश में हो रहे विकास में किस तरह बाधा पहुंचाई जाए। प्रदेश में फर्टिलाइजर पर्याप्त मात्रा में प्रदेश सरकार के पास उपलब्ध है। सपा, बसपा की सरकार में किसान को डीएपी, यूरिया के लिए लाठी खानी पड़ती थी।

चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों के लिए कई बड़े काम (Surya Pratap Shahi)

सूर्य प्रताप शाही यहां ग्राम असौड़ा में भाजपा के प्रवक्ता अवनीश त्यागी के यहां आयोजित चाय चौपाल कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के बहुत हितैषी रहे हैं। उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक कानूनों में संशोधन किया। चौधरी साहब का जीवन किसानों के लिए समर्पित रहा। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की भी जयंती है। इन दोनों के जीवन का एक लक्ष्य था और बराबर वो कहते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता किसानों के खेत और खलियानों से होकर निकलता है। जहां चौधरी साहब ने कानूनों में सुधार करने का काम किया। वहीं अटल विहारी बाजपेयी ने किसानों के लिए बहुत सारी सुविधा दी। जिसके लिए यह दोनों हमेशा याद किए जाएंगे। गांव को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। किसानों को साहूकारों के पास कर्ज लेने के लिए जाना पड़ता था। इस समस्या का हल करते हुए उन्होंने कम ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था की। इससे कृषि क्षेत्र के अंदर बहुत बड़ी क्रांति आई।

6000 से ज्यादा किसानों को किया सम्मानित (Surya Pratap Shahi)

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों के साथ वह समय समय पर संवाद करते हैं। जो हम लोग कर रहे हैं वह उनके सामने रखते हैं। किसानों को जो कठिनाई आती है वह उसे रखते हैं। हम लोग प्रयास करते हैं कि समस्याओं का समाधान निकाला जाए। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को पूरे प्रदेश के अंदर 6000 से ज्यादा किसानों को सम्मानित करने का कार्य किया। बेहतर प्रदर्शन किसान खेती के क्षेत्र में कर सके। इसलिए चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन भारत सरकार और प्रदेश सरकार ने किसान दिवस के रूप में मनाया है।

- Advertisement -

गन्ना किसानों का समय पर किया जा रहा भुगतान (Surya Pratap Shahi)

शाही ने कहा कि जब वह 2010-11 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन साल से लेकर चार साल तक गन्ने का भुगतान बकाया रहता था। 2017 में योगी अदित्यनाथ की सरकार आई तो उस समय गन्ना किसान का 3 साल का करीब 14 हजार करोड़ रुपये बकाया था। योगी सरकार ने यह प्रयास करके प्रयत्न किया है कि राज्य के भीतर 2017 से 2023 के बीच में करीब ढाई लाख करोड़ रुपये गन्ने का भुगतान किया है। जो भुगतान 1995 से लेकर 2017 के बीच में हुआ था उससे 15 हजार करोड़ रुपये अधिक इस सात वर्षों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गन्ना भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि करीब 68 चीनी मिलों किसानों को लगातार भुगतान कर रही है और कुछ एडवांस भुगतान कर रही है।

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 2 करोड़ 62 लाख किसानों को 63 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्रधानमंत्री द्वारा भेजी गई है। योगी सरकार ने पिछले वर्षों के अंदर यह प्रयास किया गया है कि किसान द्वारा उत्पादन बढ़ाया जाए। किसानों को अच्छी तकनीक, यंत्रीकरण से सुसज्जित किया जा रहा है। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है। राज्य के अंदर 51 हजार सोलर पंप किसानों को सात साल में स्थापित करा दिए हैं। इससे उन्हें बिजली और डीजल की आवश्यकता नहीं है। इस साल योगी सरकार 31 हजार सोलर पंप किसानों को उपलब्ध कराएंगे।

उत्तर प्रदेश में बढ़ा उत्पादन (Surya Pratap Shahi)

उन्होंने बताया कि विगत वर्षों के अंदर किसानों को 55 हजार कुंतल उन्नत बीज पचास प्रतिशत दाम पर उपलब्ध कराए। दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा दिया गया है। सरसों की खेती को भी सरकार ने बढ़ावा दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि प्रधानमंत्री ने जो कहा है कि 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना है उस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश का 100 लाख मीट्रिक टन उत्पादन बढ़ा है। गेहूं और गन्ना के उत्पादन में देश में नंबर वन पर उत्तर प्रदेश है। सरकार का प्रयास रहा है कि किसान को समय पर खाद, बिजली और सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। प्रदेश में फर्टिलाइजर पर्याप्त मात्रा में प्रदेश सरकार के पास उपलब्ध है। सपा, बसपा की सरकार में किसान को डीएपी, यूरिया के लिए लाठी खानी पड़ती थी।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (Surya Pratap Shahi)

इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री यशवीर सिंह, भारत भूषण त्यागी, डा.राहुल त्यागी, भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, महामंत्री पुनीत गोयल, विनीत अग्रवाल शारदा, गोपाल अग्रवाल, राकेश त्यागी, दुष्यंत त्यागी, प्रदीप त्यागी बब्लू, गजेंद्र चौहान एडवोकेट, पूर्व सभासद योगेंद्र पंडित, पुनीत शर्मा, गजेंद्र त्यागी, अंबुज त्यागी, सभासद रुद्राश त्यागी, सभासद आदित्य सूद, प्रिंस त्यागी, प्रशांत त्यागी, अशोक कुमार, दीपक मिश्रा आदि मौजूद थे।

Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही

Add
Add

Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही Surya pratap shahi लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक जीतेगी सीट:सूर्य प्रताप शाही

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-