CLOSE

Realme 14 Pro and Plus Series रियलमी के फोन की नई सीरीज होने वाली है लॉन्च, देखते ही देखते बदल लेंगे रंग

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Realme 14 Pro and Plus Series आज आप लोगों के लिए Realme 14 Pro Series लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज में Realme 14 Pro और Realme 14 Pro Plus दो नए स्मार्टफोन्स को उतारा जा सकता है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस सीरीज में मिलने वाली खूबियों से जुड़ी जानकारी का खुलासा कर दिया है।

अपकमिंग सीरीज (Realme 14 Pro and Plus Series)

रियलमी की इस नई सीरीज को आज यानी 16 जनवरी 2025 ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस अपकमिंग सीरीज के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर अलग से माइक्रोसाइट तैयार की गई है जिससे फोन में मिलने वाले खास फीचर्स कंफर्म हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलमी 14 प्रो प्लस के 12 जीबी/256 जीबी वेरिएंट की कीमत लगभग 30 हजार हो सकती है। वहीं, 12 जीबी/512 जीबी वाले टॉप वेरिएंट का दाम लगभग 33 हजार रुपये हो सकता है।

स्मार्टफोन सीरीज (Realme 14 Pro and Plus Series)

रियलमी 14 प्रो सीरीज दुनिया की पहली ऐसी स्मार्टफोन सीरीज होगी जिसे ट्रिपल फ्लैश कैमरा सेटअप, क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर और कलर चेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ उतारा जाएगा। 6000mAh की दमदार बैटरी इस फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है। कंपनी का कहना है कि जैसे ही टेंपरेचर 16 डिग्री से नीचे जाता है, फोन का पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट अपना रंग बदल देता है।

- Advertisement -

संभावित फीचर्स (Realme 14 Pro and Plus Series)

रियलमी 14 प्रो यानी इस सीरीज के बेस मॉडल में 45 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट तो वहीं रियलमी 14 प्रो प्लस वेरिएंट में 80 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट जैसी खूबियां देखने को मिल सकती है। कैमरे को लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिल सकता है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-