Hapur आर्य समाज में शुरू हुआ वेद प्रचार उत्सव, प्रात:काल की बेला में अमृत ध्यान साधन शिविर प्रारंभ

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur दिल्ली-गढ़ रोड स्थित आर्य समाज में शुक्रवार से वेद प्रचार उत्सव बहुत ही धूमधाम से प्रारंभ हुआ। प्रातः काल की बेला में अमृत ध्यान साधना शिविर प्रारंभ हुआ। जिसमें नगर के अनेकों साधकों ने ध्यान लगाकर मानसिक शांति और ईश्वर प्रेम में अपने आप को समर्पित किया। प्रातः काल की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur दिल्ली-गढ़ रोड स्थित आर्य समाज में शुक्रवार से वेद प्रचार उत्सव बहुत ही धूमधाम से प्रारंभ हुआ। प्रातः काल की बेला में अमृत ध्यान साधना शिविर प्रारंभ हुआ। जिसमें नगर के अनेकों साधकों ने ध्यान लगाकर मानसिक शांति और ईश्वर प्रेम में अपने आप को समर्पित किया। प्रातः काल की बेला में वैदिक यज्ञ आर्य समाज के धर्माचार्य धर्मेंद्र शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया।

Hapur आर्य समाज में शुरू हुआ वेद प्रचार उत्सव, प्रात:काल की बेला में अमृत ध्यान साधन शिविर प्रारंभ

- Advertisement -

तारीफ करूं क्या उसकी जिसने हमें जगाया (Hapur)

अमृत ध्यान साधना शिविर के बाद जयपुर राजस्थान से पधारी भजनोपदेशिका ज्योति आर्या द्वारा तारीफ करूं क्या उसकी जिसने हमें जगाया, लड़ने वाले हजारों को बेहाल कर गया, वह ऋषि था अकेला जो कमाल कर गया आदि सुमधुर भजनों द्वारा श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। पानीपत हरियाणा से पधारे सुप्रसिद्ध विद्वान आचार्य सानंद आर्य ने अपनी ओजस्वी पूर्ण वाणी से श्रोताओं को ध्यान और भक्ति का प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर हमें देख रहा है, सुन रहा है और जान रहा है। हम जो भी अच्छा या बुरा काम कर रहे हैं, वह सब देख रहा है।

Hapur आर्य समाज में शुरू हुआ वेद प्रचार उत्सव, प्रात:काल की बेला में अमृत ध्यान साधन शिविर प्रारंभ

जन्माष्टमी तक चलेगा यह कार्यक्रम (Hapur)

मंत्री संदीप आर्य ने बताया कि यह कार्यक्रम 26 अगस्त 2024 सोमवार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शाम तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें पिलखुवा, निजामपुर आदि स्थानों के आर्य समाजियों के अलावा शहर के अन्य लोग भी शामिल होंगे। आर्य समाज हापुड़ के प्रधान पवन आर्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

यह लोग रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर सुरेंद्र कबाड़ी, सुरेश सिंघल, अमित शर्मा, संजय शर्मा, आनंद प्रकाश आर्य, बृजमोहन अग्रवाल, वीना आर्या, पुष्पा आर्या, सोनू शर्मा आदि अनेकों श्रोतागण उपस्थित रहे।

Hapur आर्य समाज में शुरू हुआ वेद प्रचार उत्सव, प्रात:काल की बेला में अमृत ध्यान साधन शिविर प्रारंभ Hapur आर्य समाज में शुरू हुआ वेद प्रचार उत्सव, प्रात:काल की बेला में अमृत ध्यान साधन शिविर प्रारंभ Hapur आर्य समाज में शुरू हुआ वेद प्रचार उत्सव, प्रात:काल की बेला में अमृत ध्यान साधन शिविर प्रारंभ Hapur आर्य समाज में शुरू हुआ वेद प्रचार उत्सव, प्रात:काल की बेला में अमृत ध्यान साधन शिविर प्रारंभ Hapur आर्य समाज में शुरू हुआ वेद प्रचार उत्सव, प्रात:काल की बेला में अमृत ध्यान साधन शिविर प्रारंभ Hapur आर्य समाज में शुरू हुआ वेद प्रचार उत्सव, प्रात:काल की बेला में अमृत ध्यान साधन शिविर प्रारंभ Hapur आर्य समाज में शुरू हुआ वेद प्रचार उत्सव, प्रात:काल की बेला में अमृत ध्यान साधन शिविर प्रारंभ Hapur आर्य समाज में शुरू हुआ वेद प्रचार उत्सव, प्रात:काल की बेला में अमृत ध्यान साधन शिविर प्रारंभ

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News