Hapur News शॉकिंग! हाफिजपुर के शमशान घाट पर चिता की आग से उपले लेकर हुक्का भरा, वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शमशान घाट पर हुई बेहद संवेदनशील और दुस्साहासिक घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। शुक्रवार को गांव के एक युवक की बुआ की मौत हो गई। पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शमशान घाट पर हुई बेहद संवेदनशील और दुस्साहासिक घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। शुक्रवार को गांव के एक युवक की बुआ की मौत हो गई। पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता की लकड़ियां जल रही थीं, तभी दो युवकों ने जलती हुई चिता से कुछ उपले (गोबर के उपले) निकालकर अपने साथ लाए हुक्के में भर लिए। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे गांववासियों और शोक संतप्त परिवार में भारी रोष व्याप्त हो गया।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

गांव के रहने वाले युवक के फूफा की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद उनकी बुआ उनके साथ रह रही थीं। शुक्रवार को बुआ की अचानक मौत के बाद परिवार ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी कीं। जब चिता पूरी तरह जल रही थी और परिवार के लोग तथा गांववाले घर लौट आए थे, तब यह घटना घटी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक हुक्का लेकर शमशान पहुंचता है और जलती चिता से उपले निकालकर हुक्के में भरता है। दूसरे युवक भी इस दौरान उसके साथ दिखाई दे रहे हैं। चिता की भस्म को हुक्के में इस्तेमाल करने का यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई (Hapur News)

हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news शॉकिंग! हाफिजपुर के शमशान घाट पर चिता की आग से उपले लेकर हुक्का भरा, वीडियो देखकर दंग रह गए लोग Hapur news शॉकिंग! हाफिजपुर के शमशान घाट पर चिता की आग से उपले लेकर हुक्का भरा, वीडियो देखकर दंग रह गए लोग Hapur news शॉकिंग! हाफिजपुर के शमशान घाट पर चिता की आग से उपले लेकर हुक्का भरा, वीडियो देखकर दंग रह गए लोग Hapur news शॉकिंग! हाफिजपुर के शमशान घाट पर चिता की आग से उपले लेकर हुक्का भरा, वीडियो देखकर दंग रह गए लोग Hapur news शॉकिंग! हाफिजपुर के शमशान घाट पर चिता की आग से उपले लेकर हुक्का भरा, वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News