CLOSE

Hapur News NH-9 पर बड़ा हादसा,रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, 10 घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur News हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीलीभीत से दिल्ली जा रही रोडवेज बस उपैड़ा फ्लाईओवर के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडेक्टर समेत दस यात्री घायल हो गए।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

घटना सोमवार तड़के करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस रोजाना की तरह दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। जब बस बाबूगढ़ क्षेत्र में नए हाईवे पर उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी चालक अचानक बस पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर दिल्ली-मुरादाबाद लेन की तरफ डिवाइडर से टकरा गई।

Hapur news nh-9 पर बड़ा हादसा,रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, 10 घायल

- Advertisement -

यात्रियों में मची चीख पुकार (Hapur News)

हादसा इतना भीषण था कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार 33 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे में बस चालक मंगल सिंह (50 वर्ष), निवासी त्रिलोकपुर, खीरी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची (Hapur News)

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बस कंडेक्टर नकुल सहित कुल दस लोग शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है।

- Advertisement -
Hapur news---
Hapur news—

यातायात हुआ बाधित (Hapur News)

हादसे के कारण दिल्ली-मुरादाबाद लेन पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने हालात को संभालते हुए वाहनों को सर्विस लेन से निकालना शुरू किया और बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह के अनुसार, मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। जिन यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं या सुरक्षित थे, उन्हें दूसरी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक का संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी खामी या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news nh-9 पर बड़ा हादसा,रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, 10 घायल Hapur news nh-9 पर बड़ा हादसा,रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, 10 घायल Hapur news nh-9 पर बड़ा हादसा,रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, 10 घायल Hapur news nh-9 पर बड़ा हादसा,रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, 10 घायल Hapur news nh-9 पर बड़ा हादसा,रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, 10 घायल

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-