CLOSE

Hapur News कैंटीन में शराब पीने से रोका तो दबंगों ने किया हमला, संचालक समेत 4 लोग हुए घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsबाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में कैंटीन में शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने कैंटीन संचालक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान कैंटीन में काम करने वाले तीन अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। हमले में चारों लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जनपद के ग्राम बरहाना, थाना नरसैना निवासी संदीप त्यागी ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई अक्षय त्यागी ग्राम उपैड़ा में अम्बा कंपनी के पास खाने की कैंटीन चलाता है।पीड़ित के अनुसार, 12 मार्च की शाम अक्षय त्यागी अपनी कैंटीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान ग्राम उपैड़ा निवासी सिब्बन, बिट्टू, मनीष, चेतन निगम और एक अज्ञात व्यक्ति कैंटीन पर आए और शराब पीने लगे। जब अक्षय ने उन्हें कैंटीन में शराब पीने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और झगड़ा करने लगे।

धमकी देकर फरार हुए आरोपी (Hapur News)

आरोप है कि आरोपियों ने पास में पड़े लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से अक्षय त्यागी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए कैंटीन कर्मचारी रोबिन, शिवा और मनोज के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।मारपीट में अक्षय त्यागी के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह बेहोश हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।घायल अक्षय को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के अनुसार, झगड़े के दौरान अक्षय के पास रखे रुपये भी गिर गए, जिनकी काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिले।

- Advertisement -

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news कैंटीन में शराब पीने से रोका तो दबंगों ने किया हमला, संचालक समेत 4 लोग हुए घायल Hapur news कैंटीन में शराब पीने से रोका तो दबंगों ने किया हमला, संचालक समेत 4 लोग हुए घायल Hapur news कैंटीन में शराब पीने से रोका तो दबंगों ने किया हमला, संचालक समेत 4 लोग हुए घायल Hapur news कैंटीन में शराब पीने से रोका तो दबंगों ने किया हमला, संचालक समेत 4 लोग हुए घायल

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-